उत्तराखंड

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की हुई महत्वपूर्ण बैठक,आंदोलन की दी चेतावनी

देहरादून। आज राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की दिनांक 5 जुलाई 2025 को दिनेश पंत प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी थी जिसमें महासंघ के सभी घटक महासंघों के पदाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया था l

बैठक में महासंघ के मांग पत्र पर शासन एवं सरकार द्वारा सकारात्मक कार्यवाही न किए जाने एवं ढुलमुल रवैया के कारण महासंघ द्वारा भारी आक्रोश व्याप्त किया गया तथा निर्णय लिया गया दिनांक 20 जुलाई 2025 तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नही की जाती है तो दिनांक 21 जुलाई 2025 को पुनः बैठक आहूत कर, बैठक में आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा l

उक्त के संबंध में अवगत कराना है कि राज्य के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मैं कार्मिकों की ड्यूटी होने के कारण उक्त बैठक को आगामी तिथि तक स्थगित की जाती है तथा आगामी बैठक हेतु पृथक से सूचित किया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *