उत्तराखंड

उत्तराखंड शासन के आदेशों को गंभीरता से नहीं ले रहे कई विभाग

प्रमुख सचिव / सचिव, आवास विभाग / ऊर्जा विभाग / पेयजल एवं स्वच्छता विभाग /शहरी विकास विभाग / ग्रामीण निर्माण विभाग / लो०नि०वि०/पंचायतीराज विभाग / चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग /कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग / सिंचाई विभाग, उत्तराखण्ड शासन

कृपया कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के पत्र संख्या-294399, दिनांक 02.05.2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के माध्यम से आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य अभियन्त्रण सेवा परीक्षा-2025 एवं सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा-2025 हेतु सहायक अभियन्ता एवं कनिष्ठ अभियन्ता के सीधी भर्ती के रिक्त पदों का अधियाचन कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को उपलब्ध कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया था।

2. उक्त के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि कतिपय अभियन्त्रण विभागों से सहायक अभियन्ता एवं कनिष्ठ अभियन्ता के सीधी भर्ती के रिक्त पदों का अधियाचन अद्यतन अप्राप्त हैं। लघु सिंचाई विभाग को छोड़कर किसी विभाग द्वारा उपरोक्त दोनों अधियाचन उपलब्ध नहीं कराये गये हैं।

अतः कृपया सम्मिलित राज्य अभियन्त्रण सेवा परीक्षा-2025 एवं सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा-2025 हेतु सहायक अभियन्ता एवं कनिष्ठ अभियन्ता के सीधी भर्ती के रिक्त पदों का अधियाचन कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को अनिवार्य रूप से 03 दिवस के भीतर उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *