तीनों ऊर्जा निगमों में हुए बंपर प्रमोशन,इन अभियंताओं का हुआ प्रमोशन
तीनों ऊर्जा निगमों में हुए बंपर प्रमोशन,इन अभियंताओं का हुआ प्रमोशन
देहरादून।।
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में इन लोगों को प्रमोशन मिला:
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में अधिशासी निदेशक तकनीकी पद पर संजय कुमार टम्टा पदोन्नत हुए.
इसी तरह मुख्य अभियंता स्तर वन पर बृजमोहन सिंह परमार, राजकुमार, दीवान सिंह खाती को पदोन्नति दी गई।
मुख्य अभियंता स्तर दो पर नरेंद्र सिंह बिष्ट, अमित कुमार और राहुल जैन को पदोन्नति मिली।
अधीक्षण अभियंता पर विशाल सिंह राणा, विवेक राजपूत, अरुण कांत, मोहम्मद सलीम, प्रदीप कुमार पंत को प्रमोशन दिया गया।
इसी तरह उप महाप्रबंधक मानव संसाधन पर जितेंद्र सिंह और सुरेंद्र कुमार भाटिया को प्रमोशन मिला।
पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड में इन्हें मिला प्रमोशन:
पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड में मुख्य अभियंता स्तर एक पर ईला चंद्र।
मुख्य अभियंता स्तर 2 पर पंकज कुमार, मंत राम, और ललित मोहन बिष्ट को पदोन्नति मिली।
अधीक्षण अभियंता के रूप में बलवंत सिंह, अशोक कुमार, संतोष वशिष्ठ, महेश रावत और प्रमोद कुमार ध्यानी को पदोन्नति दी गई।
इसी तरह उप महाप्रबंधक मानव संसाधन पर विवेकानंद को प्रमोशन मिल सका है।
उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड में प्रमोशन की लिस्ट:
उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड में उप महाप्रबंधक लेख पर विनोद कुमार नैनवाल, महाप्रबंधक लेख पर नीरज जैन और महाप्रबंधक कार्मिक एवं औद्योगिक पर राजेश चंद्र को पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया।

