उत्तराखंड

उत्तराखंड जल संस्थान में अभियंताओं की तबादले की सूची लगभग तैयार,जल्द होगी जारी

देहरादून।जल संस्थान में कई इंजीनियर अंगद की तरह एक ही स्थान पर कई बरसों से जमे है।विभाग में इंजीनियरों के तबादले तो होते रहे हैं पर एक दो इंजीनियरों को एक ही डिवीजन से कोई नहीं हिला पाया है।सूत्रों के हवाले से खबर है उत्तराखंड शासन में जलसंस्थान के अभियंताओं की ट्रांसफर की सूची लगभग तैयार है।चंपावत उपचुनाव खत्म होते ही उत्तराखंड शासन ये सूची जारी करेगा।

उत्तराखंड शासन द्वारा जल संस्थान के प्रत्येक जनपद में बड़े स्तर पर इंजीनियरों की तबादलों की तैयारी की जा रही है।प्रदेश में वार्षिक तबादलों के लिए सरकार ने तबादला नीति बनाई हुई है। इस नीति के अनुसार हर विभाग में 10 प्रतिशत तबादले किए जाते हैं।वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने तबादला प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए इन्हें तबादला शून्य वर्ष घोषित कर दिया था। माना गया कि कार्मिकों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा आदि किए जाने पर संक्रमण फैलने की आशंका हो सकती है।

इस दौरान शासन ने यह भी स्पष्ट किया था कि बावजूद इसके किसी विभाग में तबादला करना अनिवार्य है तो इसका औचित्यपूर्ण प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए। इस तरह के प्रस्ताव शासन में आए और उन पर तबादले भी हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *