उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी

देहरादून।उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 19 अगस्त से मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहे है। मॉनसून सत्र से पहले धामी सरकार ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को बड़ी जिम्मेदारी है।कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से ही संसदीय कार्य मंत्री का पद खाली चल रहा था।

भराड़ीसैंण में 19 अगस्त से 22 अगस्त के बीच उत्तराखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र आहूत किया जाएगा।इसको लेकर पहले ही 11 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में फैसला लिया जा चुका था, लेकिन सरकार ने संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी किसी को नहीं थी। इसीलिए तरह की चर्चाएं चल रही थी. हालांकि इन तमाम चर्चाओं पर बुधवार 13 अगस्त शाम को विराम लग गया और सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जिसका आदेश भी मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *