उत्तराखंड

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन, कर्मचारियों की मांगो के संबंध में अधिशासी अभियंताओं को देंगे मांग पत्र

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन, कर्मचारियों की मांगो के संबंध में अधिशासी अभियंताओं को देंगे मांग पत्र

देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन शाखा जलकल देहरादून की संगठन भवन सी ब्लॉक नेहरू कॉलोनी देहरादून में बैठक आहूत की गई जिसमें शाखा के अंतर्गत कर्मचारियों की मांगो के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श किया गया तथा मांगो के संबंध में अधिशासी अभियंता को मांग पत्र दिए जाने का निर्णय लिया गया l

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री श्याम सिंह नेगी के नेतृत्व में आज मुख्य महाप्रबंधक महोदय एवं शासन मे कर्मचारियों की समस्या के संबंध में वार्ता की गई जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई l

प्रतिनिधि मंडल द्वारा विभागीय ढांचे में फील्ड कर्मचारियों के पदों को बढ़ाने, मान्य उच्च न्यायालय द्वारा 11 जून 2024 को पारित आदेशों के अनुपालन में 1996 से सहत वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को सेवा लाभ प्रदान करने, पंप संवर्ग के कर्मचारी का वेतनमान सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की भांति ₹ 1900 से ₹ 2400 पे करने, समूह घ से ग में हाई स्कूल एवं इंटर पास कर्मचारी की पदोन्नति करने, विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति करने, किसी भी पीटीसी कार्मिक को न हटाया जाए एव श्रम मानकों के अनुसार मासिक वेतन दिया जाय, मृतक आश्रितो की नियुक्ति शीघ्र की जाए । कुमाऊं मंडल गढ़वाल मंडल के कार्मिकों के स्थानांतरण के आदेश भी मुख्यालय से पारित कराए गए हैं l वार्ता सकारात्मक रही तथा सभी बिंदुओं पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया साथ ही 2400 ग्रेड पे एवं माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में वर्ष 1996 से सहत वेतनमान प्राप्त कर रहे कार्मिकों को इस माह के अंत तक लाभ अनुमन्य करने हेतु आश्वासन दिया गया है l

वार्ता में प्रदेश महामंत्री श्याम सिंह नेगी गढ़वाल मंडल महामंत्री शिशुपाल रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवानंद भट्ट, संगठन मंत्री शिवप्रसाद शर्मा, जलकल शाखा अध्यक्ष अनिल भट्ट, जलकल शाखा सचिव शाकुम्भरी रावत, शाखा उपाध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष अनूप कुमार, शाखा कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, शाखा के संगठन सचिव प्रेम सिंह नेगी, नवीन जोशी, कमलेश्वर पेटवाल, एव शरद कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *