राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने GMVN मुख्यालय में शुरू किया धरना प्रदर्शन
देहरादून।राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की ओर से पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 04 09.2025 को गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड के मुख्यालय स्थित परिसर में 4:00 बजे से आंदोलन का आगाज करते हुए गेट मीटिंग आयोजित की गई उक्त गेट मीटिंग में उपस्थित तमाम वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में सरकार की नीतियों के विरोध में सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार करने पर जोर दिया राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आज से 26.09.2025 तक सभी निगम मुख्यालयों में गेट मीटिंग के द्वारा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध दर्ज किया जाएगा एवं निकट भविष्य में बड़े आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी आज के गेट मीटिंग सभा में राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के संरक्षक श्री दिनेश गोसाई जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी उत्तराखंड राज्य में नियमित कारण नियमावली को बहाल किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं किंतु राज्य सरकार उसे लागू नहीं कर रही है इसलिए राज्य सरकार के खिलाफ तमाम कर्मचारी नियमों को एक बड़े आंदोलन करने की आवश्यकता है एवं श्री रावत जी राज्य सरकार में सेवाएं दे रहे गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों के वेतन मत का बकाया धनराशि जो कि लगभग 19 करोड रुपए के आसपास है को जल्द निगम को दिए जाने के बात कही ।

अध्यक्ष श्री दिनेश पंत जी मैं अपने वक्त में मैं कहा कि राज्य सरकार ने यदि अगले 26 9.2025 तक राज्य में नियतिकारण नियमावली लागू नहीं की तो राज्य के सभी निगम सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे महासचिव श्री शिशुपाल नेगी जी अपने वक्तव्य में कहा कि पूर्व में राज्य सरकार के साथ हुए समझौते के तहत राजकीय कर्मचारी एवं निगम कर्मचारियों के लिए कोई भी जीयो एक साथ जारी नहीं किया जा रहा है जिसको की सरकार को जल्द जारी करना चाहिए गढ़वाल मंडल विकास निगमलिमिटेड की ओर से अपने वक्तव्य में श्री राजेश रमोला जी ने गढ़वाल मंडल विकास निगम ने दिया EPF की जो समस्या है उसका समाधान किए जाने पर जोर दिया श्री बुद्धि सिंह चौहान ने निगम मुख्यालय परिसर में स्थापित माननीय राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल जी के कार्यालय के संबंध में कड़ी आपत्ति व्यक्त की उन्होंने कहा की उनके इस कार्यालय से निगम को अच्छी आय प्राप्त हो सकती थी या निगम के EP F का कार्यलय को सिप्ट किया जा सकता है।

आज की गेट मीटिंग में सभी निगमो के कर्मचारियो द्वारा भारी संख्या मेउपस्थित होकर योगदान दिया गया।कैलाश जी अरविंद सिंह नेगी जी शिशुपाल सिंह रावत जी ओम प्रकाश भट्ट गौरव बटवाल जी अनुराग नौटियाल, मेजपाल सिंह, दिनेश लाल जी नंदकिशोर तिवारी जी बुद्धि सिंह चौहान जी श्री किरपुरेष श्रीवास्तव जी बी एम सी जीवन आनंद भट्ट जी रामचंद्र राठौड़ी विजय खाली बिष्ट जी रामचंद्र सेमवाल प्रमिला बूढ़ा कोठी रामचंद्र जी सुरेंद्र सिंह रावत जी हरीश शाह जी टम्टा जी मनमोहन थंड़ियल जी मनमोहन चौधरी किशन सिंह पवार बीएम जुयाल आदि मौजूद रहे।

