उत्तराखंड

राहत : पीडब्लूडी, निर्माण खंड, देहरादून ने सड़कों में बने गड्ढों को भरने का काम किया शुरू

राहत : पीडब्लूडी, निर्माण खंड, देहरादून ने सड़कों में बने गड्ढों को भरने का काम किया शुरू

देहरादून। लोनिवि खंड, देहरादून ने सहारनपुर चौक और कमला पैलेस में बारिश के कारण मार्गों पर बने गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया है जिससे जनता को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।लोनिवि के अधिशासी अभियंता नीरज त्रिपाठी ने बताया कि सरकार के गड्ढा मुक्त अभियान के तहत निर्माण खंड डिविजन के अधीन आने वाले सड़कों पर बने गड्ढों को भरने की कवायद शुरु कर दी है।

उन्होंने कहा बरसात कम होने के बाद खराब सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया है। शहर व आसपास के इलाकों में सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू हो चुका है। लोक निर्माण विभाग ने शहर में कई जगहों पर गड्ढे भर दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *