उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शेखर जोशी पहुंचे दून
उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शेखर जोशी पहुंचे दून
देहरादून।उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शेखर जोशी का आज देहरादून पहुँचने पर महासंघ के पूर्व अध्यक्ष विजय खाली ने फूल- मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष शेखर जोशी ने महासंघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कर्मचारियों की समस्या के निस्तारण के लिए प्रमुखता से कार्य करने की बात कही।उन्होंने मांग की कि पेयजल निगम व जल संस्थान का एकीकरण व राजकीयकरण किया जाए। मंडल अध्यक्ष ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करवाने के लिए भी संघर्ष करने का संकल्प जताया गया।इस मौके पर गढ़वाल मंडल संगठन मंत्री आशीष कुमार व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

