इं. जयंक पांडेय ने बढ़ाया उत्तराखंड पेयजल निगम का मान
इं. जयंक पांडेय ने बढ़ाया उत्तराखंड पेयजल निगम का मान
आई.जी (कुमाऊँ रेंज) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
प्रशस्ति पत्र
उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एव निर्माण निगम, अस्थाई निर्माण इकाई (मु०) देहरादून में नियुक्त श्री जयांक पाण्डे, सहायक अभियन्ता द्वारा एस०ए०एस०सी०आई० तथा राज्य बजट के अंतर्गत पुलिस विभाग के निर्माण कार्यों के डी०पी०आर० का गठन, टी०ए०सी० तथा अप्रेजल कराने में व्यक्तिगत रुचि ली गयी। श्री जयांक पाण्डे द्वारा शासन तथा पुलिस मुख्यालय में होने वाली समस्त बैठकों में पूर्ण समन्वय करते हुए प्रतिभाग किया गया तथा इनके द्वारा उक्त कार्यों के क्रियान्वयन में अपनी उच्च कार्य कुशलता एंव तकनीकी दक्षता से योजनाओं को पूर्ण कराया जा रहा है। वर्तमान में इनके द्वारा कुमाऊँ परिक्षेत्र की 10 योजनाएं पूर्ण कराते हुए पुलिस विभाग को हस्तगत करा दी गयी हैं। इनकी कार्यशैली, लगन एंव मेहनत सराहनीय हैं।
मैं श्री जयांक पाण्डे के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं, तथा आशान्वित हूँ कि भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, लगन एंव ईमानदारी से करते रहेगें

प्रशस्ति पत्र
जनपद ऊधमसिंहनगर के कोतवाली बाजपुर में वर्तमान में SASCI योजना के अन्तर्गत उत्तराखण्ड शासन, देहरादून द्वारा स्वीकृत आवासीय भवन के निर्माण कार्य का सम्पादन अस्थाई निर्माण ईकाई (मुख्यालय) उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, प्रधान कार्यालय 11-मोहिनी रोड, देहरादून द्वारा कराया जा रहा है। उक्त विभाग में नियुक्त सहायक अभियन्ता श्री जयांक पाण्डे द्वारा विभागीय हित में मेहनत से व्यक्तिगत रूचि लेते हुए सम्पन्न कराया गया है तथा निर्माण कार्य की समीक्षा एवं निरीक्षण के दौरान श्री जयांक पाण्डे समय-समय पर निर्माण स्थल पर मौजूद रहे हैं एवं निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों एवं दिये गये दिशा-निर्देशों को अपने तकनीकी कौशल द्वारा उच्च कुशलता से पूर्ण कराते हुए योजना को समयान्तर्गत हस्तगत कराया गया है।
मैं, श्री जयांक पाण्डे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं तथा आशान्वित हूं कि श्री पाण्डे भविष्य में भी इसी प्रकार सौंपे गये दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं लगन से करते हुए अपने विभाग की छवि को उज्ज्वल करने में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।



