उत्तराखंड

IPS रचिता जुयाल का इस्तीफा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया मंजूर

IPS रचिता जुयाल का इस्तीफा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रचिता जुयाल का इस्तीफा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूर कर लिया है। इसके बाद अब जल्द ही वो शासकीय कार्यों से अवमुक्त हो जाएंगी।वीआरएस के पीछे उन्होंने निजी और पारिवारिक कारण बताए हैं।

रचिता वर्तमान में सतर्कता विभाग में पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी। वह अपनी सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल के एडीसी का भी दायित्व निभाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *