आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल संस्थान के अभियंताओं को सम्मानित किया गया
आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल संस्थान के अभियंताओं को सम्मानित किया गया
देहरादून।आपदाओं के दौरान अपने उत्कृष्ट योगदान और सेवाओं के लिए जल संस्थान के अभियंताओं को सम्मानित किया गया है। जिसमें अभियंताओं ने क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं को बहाल करने और प्रभावित लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। पार्षदों द्वारा अभियंताओं को सम्मानित किया गया।नगर निगम के पार्षदों ने कहा आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल संस्थान अभियंताओं.को सम्मानित किया गया है, ताकि उनकी मेहनत और सेवा भावना को प्रोत्साहन मिले।नगर निगम के पार्षदों द्वारा जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट और सहायक अभियंता हिमांशु नौटियाल और राघवेंद्र डोभाल को सम्मानित किया।

