उत्तराखंड

सचिवालय संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक जोशी ने सचिवालय संघ की वर्तमान कार्यकारिणी के दिनांक 31 जुलाई 2025 को कार्यकाल समाप्ति उपरान्त संघ का निर्वाचन कराये जाने के सम्बन्ध में सचिव सचिवालय प्रशासन को ज्ञापन दिया

सेवा में,

13719-8/10/2025

सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन।

विषयः-

सचिवालय संघ की वर्तमान कार्यकारिणी के दिनांक 31 जुलाई 2025 को कार्यकाल समाप्ति उपरान्त संघ का निर्वाचन कराये जाने के सम्बन्ध में।

महोदय,

सादर अवगत कराना है कि सचिवालय संघ की वर्तमान कार्यकारिणी का दिनांक 31 जुलाई, 2023 को निर्वाचन होने के उपरान्त उक्त तिथि को निर्वाचन अधिकारी द्वारा 02 वर्ष के कार्यकाल हेतु दिये गये प्रमाण-पत्र के आधार पर संघ के संविधान के प्रस्तर-11 में निहित व्यवस्था के अधीन वर्तमान संघ का नियत कार्यकाल नियमतः दिनांक 31.07.2025 को समाप्त हो चुका है। उक्त तिथि के उपरान्त से वर्तमान समय में संघ की कार्यकारिणी कार्यवाहक रूप में है, जिनके द्वारा किये जाने वाला कोई भी पत्राचार संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप अब प्रभाव में नहीं कहा जा सकता है। संघ के संविधान के प्रस्तर-12 क एव ख में निहित व्यवस्था के अन्तर्गत यद्यपि सचिवालय संघ की कार्यवाहक कार्यकारिणी द्वारा संघ का आगामी निर्वाचन कराया जाना है, तथापि सचिवालय प्रशासन विभाग के सचिवालय संघ का नियोक्ता विभाग होने के कारण सचिवालय प्रशासन विभाग की भी पूर्ण जिम्मेदारी बनती है कि पूर्व वर्षों में सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा संघ के कार्यकाल समाप्ति पर परम्परागत रूप से किये गये पत्राचारों (प्रति संलग्न) की भांति वर्तमान समय में भी वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल समाप्ति उपरान्त संघ के आगामी निर्वाचन शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने की कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश कार्यवाहक संघ को प्रदान कर दिये जायें।

अतः सचिवालय प्रशासन विभाग के नियंत्रणाधीन सचिवालय परिसर में वर्तमान संघ की कार्यकारिणी का कार्यकाल नियमतः दिनांक 31.07.2025 को पूर्ण हो जाने के फलस्वरूप संघ की कार्यवाहक कार्यकारिणी के स्तर से संघ के संविधान में प्राविधानित व्यवस्थाओं के अनुरूप संघ के आगामी निर्वाचन की कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ करते हुये निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर शान्तिपूर्ण रूप से निर्वाचन कराते हुये कार्मिक जनभावनाओं के अनुरूप कार्मिकों के ज्वलंत मुद्दों के समाधान हेतु संघ की नवीन कार्यकारिणी जल्द से जल्द गठित कराये जाने हेतु सम्यक पत्र निर्गत कराने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *