सचिव पंकज पांडेय पीडब्लूडी की कार्यशैली से हुए संतुष्ट
सचिव पंकज पांडेय पीडब्लूडी की कार्यशैली से हुए संतुष्ट
सुबह 6 बजे से 11 बजे तक दून की विभिन्न सड़कों का किया निरीक्षण
देहरादून।उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग ने देहरादून जिले की सड़कें 80% प्रतिशत गड्ढा-मुक्त कर दी हैं। विभाग इस बार गड्ढा मुक्ति का लक्ष्य समय से पहले पूरा करने की कोशिश में है।रविवार सुबह छह बजे पीडब्लूडी सचिव पंकज पांडेय ने दून शहर की सड़कों का निरीक्षण किया। सचिव पंकज पांडेय पीडब्लूडी अधिकारियों की कार्यशैल से संतुष्ट दिखे। उन्होंने विभागीय अभियंताओं को दीपावली से पहले शत प्रतिशत सड़कें गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।
विभागीय सचिव ने दिलाराम चौक-डायवर्जन चौक-डी०आई०टी०-कुठाल गेट- साई मन्दिर-किरसाली चौक- सहस्त्रधारा खैरी मानसिंह पुल – खैरी मानसिंह मार्ग- मालदेवता-महाराणा प्रताप चौक 6 नं० पुलिया लाडपुर- सहस्त्रधारा क्रॉसिंग- आई०टी० पार्क-धोरण- कैनाल रोड-दिलाराम चौक- ई०सी० रोड- आराघर फब्बारा चौक- नेहरू कालोनी-रिस्पना पुल-जोगीवाला रिस्पना पुल-डिफेंस कालोनी-दून यूनिवर्सिटी -बंगाली कोठी-महेन्द्र शोरूम हरिद्वार बाईपास कारगी चौक आई०एस०बी०टी०-शिमला बाईपास चौक- लालपुल- सहारनपुर चौक प्रिंस चौक- घंटाघर बल्लूपुर चौक- कमला पैलेस सैंट जूड्स चौक वापस बल्लूपुर गढ़ीकैंट चौक-दिलाराम चौक आदि सड़कों का निरीक्षण किया। इस अवसर लोक निर्माण विभाग के कई डिवीजन के अभियंता मौजूद रहे।

