अशासकीय वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबन्धन-शिक्षक संघ की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
देहरादून।अशासकीय वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबन्धन-शिक्षक संघ, उत्तराखण्ड द्वारा पूर्व निर्धारित बैठक का आयोजन दून मॉर्डर्न स्कूल,देहरादून में किया गया जिसमें प्रदेश के हर जिले विद्यालय प्रबंधन व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष विजेंद्र सिंह गुसाईं तथा संचालन सुखपाल सिंह को प्रधानाचार्य दून मॉर्डर्न स्कूल द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से अनुदान के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से 6 माह पूर्व वार्ता हेतु समय माँगा गया था किन्तु आज तक समय नही मिला है। जिससे सभी में रोष है। बैठक में अवगत कराया गया की प्रदेश में वित्त विहीन जूनियर हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों की कुल संख्या लगभग सौ (100) है। जिनमें लगभग पंद्रह हजार छात्र -छात्राएं अध्यनरत है तथा एक हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत है जो पहाड़ से हो रहे पालयन पर काफी हद तक रोक लगाने में सक्षम है। सरकार अनुदान में सम्मलित न कर उन विद्यालयों के साथ सकारात्मक व्यवहार नही कर रहे है। बैठक में विद्यालय/ विद्यार्थी /कर्मचारी विरोधी शासनादेश 52/xxiv -4/2017-10(66)2015 दिनांक 4 जनवरी 2017 को पूर्ण रूप से निरस्त किए जाने की मांग को लेकर अंतिम दिनांक 26/10/2025 रविवार को हरिद्वार में आयोजित किया जाना सुनाश्चित है जिसमें उक्त शासनादेश के विरुद्ध और अनुदान हेतु आगामी रणनीति पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में प्रदीप कुमार, यशवीर सिंह, आशीष कुमार, महादेव मैठाणी (प्रांतीय महामंत्री), अरविन्द सिंह रौथाण(प्रांतीय महामंत्री) आदि ने अपने विचार दिए तथा अरविंद सकलानी, सोमदत्त दुआ, विनोद कुमार, रजनीश कुमार, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

