उत्तराखंड

कार्मिकों के अनावश्यक स्थानान्तरण को लेकर उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ मुख्य महाप्रबंधक से नाराज

कार्मिकों के अनावश्यक स्थानान्तरण को लेकर उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ मुख्य महाप्रबंधक से नाराज

संघ ने अनावश्यक स्थानान्तरण को तत्काल निरस्त किये जाने लेकर मुख्य महाप्रबंधक से की मुलाकात

धरने की दी चेतावनी

देहरादून।आज दिनांक 16, अक्टूबर, 2025 को उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ (उत्तराखण्ड प्रदेश) द्वारा उत्तराखण्ड जल संस्थान के कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बन्ध में समस्त प्रदेश / मण्डल / शाखा पदाधिकारियों/कार्य समिति सदस्यों/आम सदस्यों की जल भवन-देहरादून स्थित उत्तराखण्ड जल संस्थान, मुख्यालय में श्री डी० के० सिंह, मुख्य महाप्रबन्धक महोदय के कार्यालय कक्ष में प्रबन्धक पक्ष के साथ कर्मचारी संघ द्वारा पूर्व प्रेषित 15-सूत्रीय मांग पत्र पर वार्ता की गयी, जिसमें मुख्य महाप्रबन्धक महोदय द्वारा विभाग में बिना स्थानान्तरण नीति लागू होने के उपरान्त भी निरंकुशता के अधीन होकर अधीनस्थ कार्मिकों के अनावश्यक स्थानान्तरण करते हुये प्रताड़ित करने का विरोध किया गया तथा समस्त स्थानान्तरण आदेशों को तत्काल निरस्त किये जाने का विरोध किया गया, जिसको मुख्य महाप्रबन्धक महोदय द्वारा सिरे से खारिज किया, तथा प्रबन्धक पक्ष की कर्मचारियों की मांगों के सन्दर्भ में कोई सकारात्मक दृष्टिकोण न होने के फलस्वरूप द्विपक्षीय वार्ता विफल रही।

कर्मचारी संघ द्वारा दिनांक 28.10.2025 तक स्थानान्तरण आदेश निरस्त न किये जाने की स्थिति में बिना किसी पूर्व सूचना के वृद्ध आन्दोलन/धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गयी।

आम सभा/द्विपक्षीय वार्ता में गढ़वाल मण्डल एवं कुमायूँ मण्डल के सभी जनपदों के कर्मचारीगणों एवं पदाधिकारियों (श्री गजेन्द्र कपिल-संरक्षक, श्री गिरीश जोशी-प्रदेश अध्यक्ष, श्री नन्द लाल जोशी-प्रदेश महामंत्री, श्री मनोज कुमार शाखा सचिव, श्री विपिन उनियाल, श्री रोशन उनियाल, श्री अमित जोशी, श्री आदेश, श्री कुलदीप सैनी, श्री कमल किशोर सैनी, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री अवनीश, श्री भुवनेश्वर सैनी, श्री संजीव शर्मा, श्री दिनेश शर्मा, श्री कुलाण शर्मा, श्री विनीत शर्मा, श्री राहुल पुण्डीर, श्री प्रमोद चौहान, श्री नीरज चंचल, श्री दाताराम रयाल इत्यादि) द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *