उत्तराखण्ड जल संस्थान, कर्मचारी संघ का प्रस्तावित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम हुआ स्थगित
दिनांक-29.10.2025 को जल संस्थान, मुख्यालय, देहरादून में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को स्थगित करने के सम्बन्ध में।
उत्तराखण्ड जल संस्थान, कर्मचारी संघ के सूक्ष्म प्रतिनिधि मण्डल द्वारा कर्मचारियों के 15 सूत्रीय मांगपत्र (पूर्व प्रेषित पत्रांक 38 दिनांक 17.10.2025) पर वार्ता हेतु दिनांक 27.10.2025 को जल भवन, बी-ब्लॉक नेहरू कॉलोनी, देहरादून स्थित मुख्य महाप्रबन्धक कार्यालय में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रबन्धक पक्ष द्वारा अधिकांश बिन्दुओं पर सहमति प्रदान की गयी तथा प्रबन्धक पक्ष द्वारा शासन स्तर के विषयों पर शासन से पत्राचार हेतु सहमति व्यक्त की गयी। साथ ही विभाग में अनावश्यक रूप से किये गये स्थानान्तरणों को पुनः वापिस किये जाने पर भी आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया। बैठक में प्रबन्धक पक्ष से श्री डी०के० सिंह, मुख्य महाप्रबन्धक तथा कर्मचारी संघ के श्री नन्दलाल जोशी, प्रदेश महामंत्री, श्री दिनेश कुमार (शाखा अध्यक्ष-उत्तर/ दक्षिण), श्री मनोज कुमार (शाखा सचिव उत्तर/ दक्षिण), श्री धीरज सिंह बिष्ट, श्री कुनाल शर्मा श्री महावीर प्रसाद रतूड़ी, श्री अमित जोशी, श्री सूरज कुमार आदि कर्मचारीगण उपस्थित हुये।

अतः उक्त के कम में उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के पत्रांक 43 दिनांक 25.10.2025 के द्वारा मुख्यालय, देहरादून में दिनांक 29.10.2025 को प्रातः 10:30 बजे प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की कार्यवाही को स्थगित किया जाता है।

