उत्तराखंड

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने मुख्य महाप्रबंधक, जल संस्थान से की मुलाक़ात

देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री श्याम सिंह के नेतृत्व में आज मुख्य महाप्रबंधक महोदय से मांग पत्र के संबंध में वार्ता की गई । जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई l प्रतिनिधि मंडल द्वारा विभागीय ढांचे में फील्ड कर्मचारियों के पदों को बढ़ाने, मान्य उच्च न्यायालय द्वारा 11 जून 2024 को पारित आदेशों के अनुपालन में 1996 से सहत वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को सेवा लाभ प्रदान करने, पंप संवर्ग के कर्मचारी का वेतनमान सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की भांति ₹ 1900 से ₹ 2400 पे करने, समूह घ से ग में हाई स्कूल एवं इंटर पास कर्मचारी की पदोन्नति करने, विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति करने, किसी भी पीटीसी कार्मिक को न हटाया जाए एव श्रम मानकों के अनुसार मासिक वेतन दिया जाए तथा भविष्य मे आउटसोर्स के माध्यम से की जाने वाली भर्ती मैं पीटीसी श्रमिकों को ही रखा जाए, स्थानांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए,राशि करण की सुविधा तत्काल बहाल की जाए, राज्य कर्मचारियो एव अन्य निगमो की भांति कार्मिकों को पीएफ पर देय ब्याज दिया जाए आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई । वार्ता सकारात्मक रही । मुख्य महाप्रबंधक महोदय द्वारा वार्ता के दौरान विभागीय स्तर पर लंबित प्रकरणों के तत्काल निस्तारण एवं शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही करने हेतु सचिव प्रशासन को निर्देशित किया l

साथ ही प्रतिनिधि मंडल को यह भी अवगत कराया गया है कि पांच संवर्गो में डीपीसी कर दी गई है जिसके आदेश दिनांक 29, 30 अक्टूबर 2025 तक कर दिए जाएंगे l पीएफ पर देय ब्याज के संबंध में वित निदेशक की अध्यक्षता में समिति गठित करने एवं समूह घ से ग में महा नवंबर 2025 तक पदोन्नति करने हेतु सचिव प्रशासन को निर्देश दिए है । वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश राम, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी, गढ़वाल मंडल महामंत्री शिशुपाल रावत, कुमाऊं मंडल महामंत्री रमेश आर्या, प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला, प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवानंद भट्ट, प्रदेश संगठन मंत्री शिवप्रसाद शर्मा, शाखा अध्यक्ष हरिद्वार अशोक हरदयाल, शाखा सचिव हरिद्वार अमित कुमार, जलकल शाखा अध्यक्ष अनिल भट्ट, जलकल शाखा सचिव शाकंभरी रावत, शाखा उपाध्यक्ष संजय कुमार, लाल बहादुर थापा, सुधीर कला, नरेंद्र राजपूत, चतर सिंह चौहान, धन सिंह चौहान, नंदकिशोर तिवारी अनिल उनियाल, कमलेश्वर पेटवाल, राहुल आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *