उत्तराखंड

उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनीयर्स संघ, जल संस्थान ने मुख्य महाप्रबंधक को लिखा पत्र

सेवा में,

मुख्य महाप्रबन्धक

उत्तराखण्ड जल संस्थान, जल भवन बी०-ब्लॉक, नेहरू कालोनी, देहरादून।

विषय : गढ़वाल मण्डल / कुमाऊ मण्डल के कार्यकारिणी के चुनाव हेतु विशेष अवकाश निर्गत करने के सम्बन्ध में।

महोदय,

उपरोक्त विषयक अवगत कराना है, कि दिनांक 07.11.2025 तथा दिनांक 08.11.2025 को उत्तराखण्ड डिप्लोमा इं० संघ जल संस्थान के द्वारा गढ़वाल मण्डल तथा कुमाऊ मण्डल की कार्यकारिणी का गठन किया जाना है, जिसके लिये गढ़वाल मण्डल के चुनाव हेतु देहरादून का स्थान निर्धारित किया गया है तथा कुमाऊ मण्डल के चुनाव हेतु अल्मोड़ा स्थान निर्धारित किया गया है। जिसमें गढ़वाल मण्डल/कुमाऊ मण्डल के समस्त सदस्यों का प्रतिभाग किया जाना है, जिस हेतु प्रतिभाग करने वाले समस्त सदस्यों को दिनांक 07.11.2025 को विशेष अवकाश की आवश्यकता है. ताकि अधिक से अधिक सदस्य चुनाव में प्रतिभाग कर सके।

अतः महोदय से अनुरोध है कि दिनांक 07.11.2025 को विशेष अवकाश निर्गत करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *