उत्तराखंड

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने उपनल कर्मियों के नियमतीकरण के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सेवा में,

माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड सरकार देहरादून।

विषयः-उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के सम्बन्ध में।

महोदय,

उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि मा० सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा राज्य सरकार की ओर से दायर की गयी विशेष अनुमति याचिका को खारिज किये जाने के उपरान्त मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा वर्ष-2018 के आदेश को पालन कराने के बावत् उपनल कर्मियों द्वारा दिनांक 11 नवंबर 2025 से, परेड ग्राऊण्ड, देहरादून में धरना प्रदर्शन जारी है।

अतः आपसे अपेक्षा है कि उपनल कर्मियों की नियमितीकरण हेतु न्यायोचित मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुये कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे। उक्त के लिये राज्य निगम कर्मचारी महासंघ एवं समस्त उपनल कर्मी सदैव आपके आभारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *