उत्तराखंड

उत्तराखण्ड जल संस्थान के वरिष्ठ लेखाधिकारी देवराज आज हो रहे है रिटायर, उनका एक परिचय

उत्तराखण्ड जल संस्थान के वरिष्ठ लेखाधिकारी देवराज आज हो रहे है रिटायर, उनका एक परिचय

देहरादून।श्री देवराज जी विभाग के एक सौॅम्य, सरल, एवं मृदुभाषी अधिकारी के रूप मे जाने जाते है,। श्री देवराज जी द्वारा दिनांक 02.01.1986 को जलकल-देहरादून के अन्तर्गत वर्कचार्ज लेखा लिपिक के रूप में अपनी सेवायें प्रारम्भ की गयी। वर्ष 1992में श्री देवराज जी विभाग की नियमित सेवा में सम्मिलित हुये।

इनकी कार्यकुशलता को देखते हुये विभाग द्वारा वर्ष 2000 में लेखाकार के पद पर पदोन्नति करते हुये उत्तरकाशी शाखा में तैनात किया। यहाॅ पर पूर्ण निष्ठा एवं लग्न से कर्तव्यांे एवं दायित्वों का निर्वाहन करते शाखा को एक आदर्श एवं स्वलम्बी शाखा बनाने में विशेष सहयोग रहा।


तत्पश्चात वर्ष 2005 में विभाग द्वारा श्री देवराज जी को लेखाकार के पद पर कार्यो को देखते हुए प्रदेश की सबसे बड़ी शाखा अनुरक्षण खण्ड-देहरादून में तैनाती दी गयी। श्री देवराज जी द्वारा अपनी उकृष्ठ सेवाओं से शाखा को नयी उॅचाईयाॅ प्रदान की गयी।
दिनांक 04.01.2008 में विभाग द्वारा श्री देवराज जी को सहायक लेखाधिकारी के रूप में जल संस्थान मुख्यालय मे तैनाती दी गयी। अपनी उच्च श्रेणी की कार्यशैली एवं गहन अनुभव को दृष्टिगत रखते हुये विभाग द्वारा दिनांक 31.12.2014 में लेखाधिकारी एवं दिनांक 31.07.2020 में वरिष्ठ लेखाधिकारी के रूप में पदोन्नति दी गयी

आज श्री देवराज जी 7 वर्ष की वकचार्ज सेवा एवं 33 वर्ष की नियमित सेवा के उपरान्त विभागीय सेवा से सेवानिवृत हो रहे हैं।
श्री देवराज जी विभाग की अमूल्य निधि रहे हैं। इनका सेवाकाल उत्कृष्ठ, अनुशासित एवं अनुकरणीय रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति श्री देवराज जी का भाव जहाॅ सदैव आदरपूर्ण रहा है वहीं वह अपने कनिष्ठ कार्मिको के आदर्श रहें है। यही कारण है कि आज उनके अधिकांश साथी स्वयं को अकेला अनुभव कर रहे हैं।
लगभग 40 वर्षो के सेवाकाल में जहाॅ श्री देवराज जी द्वारा उच्च मापदण्डो पर अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वाहन किया है वहीं उनके द्वारा विभाग में खेलकूद एवं सास्कृतिक परम्परा भी प्रारम्भ करायी गयी। इसी के तहत जलकल-देहरादून एवं शाखा उत्तरकाशी में खेलकूद, कवि सम्मेलन का आयोजन तथा पत्रिकाओं का प्रकाशन भी प्रमुख रूप से उल्लेखनीय है। विभागीय स्तर पर जो भी महत्वपूर्ण अभियान चलाये गये, श्री देवराज उन सब का हिस्सा रहे हैं।

श्री देवराज जी विभाग की अमूल्य निधि रहे हैं। इनका सेवाकाल उत्कृष्ठ एवं अनुकरणीय रहा है। श्री देवराज जी सदैव स्वस्थ रहे, दीर्घायु हो एवं अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन यापन करे यही जल संस्थान परिवार की मंगल कामना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *