उत्तराखंड

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ऋषिकेश शाखा की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक,सरकार से रखी ये मांग

देहरादून।आज उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की जनपद देहरादून की शाखा ऋषिकेश का अधिवेशन लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में हुआ।अधिवेशन में समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।व

क्ताओं के क्रम में अधिकांश पदाधिकारियों द्वारा एक मत से कहा गया की विगत माह अप्रैल 2022 में संपन्न महाधिवेशन में प्रस्तुत मांगपत्र में उल्लेखित मांगों तथा पुरानी पेंशन बहाली ए.सी.पी 10,20 एवं 30 वर्ष के स्थान पूर्व की भांति 10,16 एवं 26 वर्ष 2011 में नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को दस वर्ष की सेवा के पश्चात ग्रेड पे रुपए 5400 का लाभ दिया जाए।वक्ताओं द्वारा यह भी बताया गया की महासंघ की निरंतर मजबूती हेतु प्रत्येक माह 2 तारीख को शाखाओं में बैठक अवश्य की जाय।अधिवेशन की अध्यक्ष शाखा अध्यक्ष इं. देवेंद्र प्रसाद गौनियाल एवं संचालन इं. उदय बुटोला द्वारा किया गया तत्पश्चात शाखा ऋषिकेश हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें शाखा अध्यक्ष इं. अशीष बिष्ट शाखा सचिव इं.शिल्पा निर्वाचित हुए।

बैठक में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं.उपेंद्र गोयल,गढ़वाल मंडल के मंडल सचिव इं. धर्मेंद्र,जनपद देहरादून के जनपद अध्यक्ष इं. सुरेंद्र सिंह श्रीकोटी,जनपद सचिव इं. अशीष यादव,इं. विजयपाल सिंह कैंतुरा,इं. मंगल सिंह,इं.अशीष कौंडल,इं. मनु गुप्ता,इं. सुरेंद्र गुसाईं,इं. दीपक गुरुरानी,इं.ओमप्रकाश चंद्रा आदि समस्त विभागों के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *