उत्तराखंड

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने 20 दिसंबर 2025 की महारैली की तैयारी के संबंध मे दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने 20 दिसंबर 2025 की महारैली की तैयारी के संबंध मे दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन

देहरादून।आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 देहरादून उत्तराखंड राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 दिसंबर 2025 को आईएसबीटी देहरादून में धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें तमाम निगम/विभाग के कर्मचारियों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया । जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पंत ने की ।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ के संरक्षक बीएस रावत, दिनेश गोसाई ने अपने संबोधन में सरकार/ शासन पर निगम, निकाय, उपकर्मों मैं कार्यरत कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया तथा 20 तारीख की रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आवाहन किया गया ।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पन्त एवं महासचिव श्याम सिंह नेगी ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरकार एवं शासन को महासंघ द्वारा 10 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें प्रथम मुख्यतः मांग दैनिक, संविदा, उपनल, विशेष श्रेणी, तदर्थ, अंशकालिक पीटीसी कार्मिको का नियमितीकरण करने एवं अन्य 9 मांगो पर कोई सकारात्मक कार्यवाही न किए जाने के विरोध में निगम कर्मचारी 4 सितंबर 2025 से आंदोलित है तथा सरकार एवं शासन पर कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाया है । साथ ही सभी निगमो के कर्मचारियों से 20 दिसंबर 2025 की परेड ग्राउंड देहरादून से माननीय मुख्यमंत्री आवास तक प्रस्तावित विशाल रैली के लिए समय से परेड ग्राउंड देहरादून में उपस्थित होने का आग्रह किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश रमोला ने कहा है कि सभी कर्मचारियों को एकजुटता की आवश्यकता है और रैली के माध्यम से सरकार और शासन को एक कङा संदेश देना है l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामचंद्र सेमवाल एवं शिशुपाल सिंह रावत ने अपने सम्बोधन में कहा है कि सभी कर्मचारियों को आपसी मतभेद भूलकर कर्मचारियों के हित में इस लड़ाई को जितना है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टी एस बिष्ट एव विजय खाली ने कर्मचारियों से आवाहन किया कि अब समय आ गया है कि सब कर्मचारी अपना अपना 100% योगदान देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं l

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मेजपाल सिंह एवं अनुराग नौटियाल ने अपने संबोधन में कर्मचारियों से 20 दिसंबर की रैली के संबंध में प्रत्येक कर्मचारी साथी को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करते हुए रैली में अपनी उपस्थिति देने का आग्रह किया गया l

धरना कार्यक्रम में बीएस रावत दिनेश गोसाई दिनेश पन्त श्याम सिंह नेगी राजेश रमोला रामचंद्र सेमवाल शिशुपाल सिंह रावत विजय खाली मेजपाल सिंह अनुराग नौटियाल स बिष्ट मुकेश नैथानी दिनेश सती कैलाश चंद मोहित कुमार मनोज जोशी शाकंभरी रावत अनिल भट्ट रमेश बेलवाल भूपेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह राणा रविंद्र सिंह बलदेव प्रसाद भोला सिंह रमेश चंद्र शर्मा, तिवारी, धनवीर सिंह नेगी संतोष कुशाल सिंह प्रदीप पवार पृथ्वी पाल महेंद्र सिंह सुरजीत सिंह रजनीश चौहान गौरव वर्मा पंकज रमेश चंद्र नंदकिशोर तिवारी अनिल धीमान राजेंद्र राणा विजेंद्र शर्मा राजू मौर्य विशाल शर्मा मयंक आशीष सिंह संजय चौहान शिव कुमार बिजेंद्र सिंह बलदेव प्रसाद नूर मोहम्मद आमिर हुसैन आदि कर्मचारी उपस्थित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *