उत्तराखंड

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ टिहरी जिले के अध्यक्ष शिव सिंह रावत और महामंत्री नवीन बडोनी बने

शिवसिंह रावत अध्यक्ष एवं नवीन बडोनी बने महामंत्री!

टिहरी।अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक जिला सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी प्रांतीय संरक्षक चिंतामणि सेमवाल की अध्यक्षता में नई टिहरी में संपन्न हुई।सम्मेलन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए किशोर उपाध्याय ने अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ को कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है और समाज के उत्थान का मार्ग शिक्षक के माध्यम से ही प्रशस्त होता है,उन्होंने साथ ही कहा कि सरकार अशासकीय शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत है।स्थानीय विधायक ने संघ को अपनी ओर से भी हरसंभव सहयोग की बात कही।संघ द्वारा विधायक जी को पुष्पगुच्छ और स्मृतिचिन्ह भेंट कर कार्यक्रम में आने हेतु उनका धन्यवाद किया गया।

इसके बाद प्रांतीय संरक्षक चिंतामणि सेमवाल तथा जयप्रकाश बहुगुणा ने अशासकीय शिक्षकों के संघर्षों तथा विभिन्न चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि निकट भविष्य की विभिन्न चुनौतियों को देखते हुए संगठन की मजबूती आवश्यक है।

प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी को समर्पित भाव से संगठन की मजबूती हेतु सहयोग करना होगा तभी सभी की मांगों एवं समस्याओं निराकरण संभव है।

इसके बाद प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने अशासकीय विद्यालयों की शासन में गतिमान विभिन्न मांगों के निराकरण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में संघ के देहरादून जिले के जिलाध्यक्ष अनिल नौटियाल, जिला मंत्री विजयपाल जगवाण, जिला उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल,संयुक्त मंत्री गिरीश सेमवाल,प्रवक्ता धनंजय उनियाल तथा पौड़ी से जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह,महामंत्री मंगल सारंग,कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कैंतुरा,उपाध्यक्ष वीरेन्द्र मुंडेपी, प्रांतीय मंत्री सुनील मुंडेपी तथा मंडलीय मंत्री बालमनोज सिंह आदि भी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जनपद के विभिन्न विकासखंडों के शिक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा अपने उद्बोधनों में विभिन्न चुनौतियाँ एवं समस्याएं रखी गई तथा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से सक्रिय रहकर सभी समस्याओं का समय पर निराकरण करने की बात कही गई।

सम्मेलन के दौरान जनपद की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव चुनाव अधिकारी देवेन्द्र कुमार एवं पर्यवेक्षक कपूर सिंह पंवार की देखरेख में हुआ,जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर शिव सिंह रावत,महामंत्री नवीन बडोनी,कोषाध्यक्ष राजेश बहुगुणा,ज़िला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह बिष्ट,कुलदीप फोंदणी,महिला ज़िला उपाध्यक्ष श्रीमती अनुराखी बौद्ध,ज़िला संयुक्त मंत्री गोविंद सिंह,मीडिया प्रभारी मनोज रमोला एवं निर्तमान जिलाध्यक्ष श्री विनोद बिजल्वाण को सर्वसम्मति से जिला सरंक्षक बनाया गया।

इस अवसर पर वीरेंद्र कुड़ियाल,श्रीनिवास उनियाल,सुरेश ममगाईं,बेलीराम कंसवाल,मुकेश चंद्र,चंद्रमणि लखेड़ा,सुनील पैन्यूली,दिनेश भट्ट,श्रीमती सीमा बहुगुणा,ऊषा रांगड़,सीमा रावत,सुमन भंडारी,सीमा रमोला,विवेकानन्द शर्मा,विनोद कुलियाल,रविकांत गैरोला,गोविन्द सिंह,सुधीर शती,पुरुषोत्तम गुसाईं,शांतिभूषण शाह,विनोद बिजल्वाण,दिनेश सेमवाल,देवसिंह कोहली,मान सिंह नेगी,दिनेश पंत,अवतार सिंह, अजय कुमार,सोमदत्त पैन्यूली, अनिल कुमार,अरविंद बहुगुणा, राजेश रमोला,दीपक थपलियाल‌,दिनेश डबराल,गोविन्द सिंह,अवतार सिंह,श्री जगदीश चमोली,आर. सी. गौड़,मुनेश तिवारी,चंद्रभानु सेमवाल,गुलाब सिंह राणा तथा युद्धवीर राणा आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन बालकृष्ण उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *