उत्तरांचल पॉवर इंजीनीयर्स एसोसिएशन ने UPCL, MD को भेजा नोटिस, ये है कारण?
उत्तरांचल पॉवर इंजीनीयर्स एसोसिएशन ने UPCL, MD को भेजा नोटिस
वरिष्ठता सूची निर्गत की जा चुकी है परन्तु सीधी भर्ती के सहायक अभियन्ताओं द्वारा 16 वर्ष की निरंतर सेवा उपरान्त व अधिशासी अभियन्ता (वि० एवं यां०) के 40 रिक्त पदों के बावजूद भी पदोन्नति न किया जाना, सीधी भर्ती के सहायक अभियन्ताओं के साथ घोर अन्याय है जबकि दिनांक 04/06/2025 को जारी अंतिम वरिष्ठता सूची पर किसी प्रकार का व किसी भी मा० न्यायालय का स्थगन नही है।

महोदय, आपके संज्ञान में यह भी लाना है कि उत्तराखण्ड राज्य के दुर्गम व अति दुर्गम क्षेत्रों में वृहद् स्तर पर रिवर्स पलायन, औद्योगिकरण एवं विस्तारीकरण के साथ-साथ सम्मानित उपभोक्ताओं की आकांक्षाएँ भी लगातार बढ़ रही है जिसके परिणाम स्वरूप कार्यरत अभियन्ताओं पर उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं एंव निर्वाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करने का दबाव भी बढ़ रहा है व इन सभी विभागीय सतत् चलायमान कार्यों के समुचित कियान्वयन एवं अनुश्रवण में अधिशासी अभियन्ता स्तर का पद एक अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्यपालक पद है। वहीं, उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड में अधिशासी अभियन्ता (वि० एवं यां०) के स्वीकृत 93 पदों में से लगभग 40 पद विगत कई वर्षों से रिक्त चल रहे हैं जिसके फलस्वरूप अधिशासी अभियन्ता स्तर के कई अभियन्ता दोहरे अथवा 3 से 4 अधिशासी अभियन्ता पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। अधिशासी अभियन्ता जैसे महत्वपूर्ण पद पर मानव शक्ति की भारी कमी के चलते चलायमान विभागीय कार्यों यथा उपभोक्ताओं को समयबद्ध रूप से दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता, राजस्व वसूली, केन्द्रपोषित योजनाओं के ससमय सफलतापूर्वक कियान्वयन के प्रभावित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

महोदय, इस संबंध में आपसे विनम्र अनुरोध है कि आप, आपको पूर्व में प्रेषित पत्रों (सलंग्न) का संदर्भ ग्रहण करते हुए निगम हित में इस ज्वलन्त समस्या के निराकरण के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार करने की कृपा करें तथा अधिशासी अभियन्ता (वि० एवं यां०) के रिक्त चल रहे पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश निर्गत कराने का कष्ट करें।

महोदय, जैसा कि आप अवगत हैं कि उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोशिएसन द्वारा अपनी कार्यकारणी की बैठक दिनांक 13.10.2025 में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया जा चुका है कि एसोशिएसन द्वारा उपरोक्त सन्दर्भित पत्राचारों के माध्यम से किये जा रहे अनवरत् व बारम्बार विनम्र अनुरोधों के बावजूद भी यदि उपाकालि प्रबन्धन, दिनांक 04/06/2025 को जारी अंतिम वरिष्ठता सूची के अनुरुप शीघ्र डी०पी०सी० की कार्यवाही कर, 16 वर्षों से पहली पदोन्नति से वंचित चल रहे सीधी भर्ती के सहायक अभियन्ताओं की पदोन्नति दिनांक 27/10/2025 तक नहीं करता है तो उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोशिएसन के सदस्यों के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोशिएसन एवं उनके सदस्यों को चरणबद्ध आन्दोलन करने हेतु बाध्य होना पडेगा।
महोदय इसी कम में माह अक्टूबर 2025 एवं माह नवम्बर 2025 में एसोशिएसन द्वारा चलाये गये चरणबद्ध आंदोलन को निगम प्रबन्धन के अनुरोध तथा निगम प्रबन्धन द्वारा शीघ्र पदोन्नति के दिये गये आश्वासन पर कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था किन्तु तद्दिनांक तक निगम प्रबन्धन द्वारा संदर्भित प्रकरण में सकारात्मक कार्यवाही न होने के कारण, एसोसिएशन की कार्यकारणी द्वारा सर्वसम्मति से पूर्व निर्धारित विरोध प्रर्दशन को पुनः निम्नवत् प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबन्धन की होगी :-
1. एसोशिएसन के सदस्य दिनांक 02/01/2026 से कार्यस्थल पर विरोध स्वरूप काली पट्टी बाँधकर शांतिपूर्वक विरोध दर्ज करते हुये विभागीय कार्य करेंगे।
2. पदोन्नति आदेश जारी नहीं होने पर एसोशिएसन के सदस्य 05/01/2026 से वर्क टू रूल के अनुसार कार्य करेंगें व कार्यालय अवधि के पश्चात् विभागीय मोबाइल को स्विच ऑफ करेंगें। इसके अंतर्गत समस्त सदस्य नियमानुसार प्रातः 10:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक ही कार्य करेंगें एवं सार्वजनिक अवकाश के दिनों में पूर्णतः अवकाश पर रहेंगें।
3. पदोन्नति आदेश जारी नहीं होने पर एसोशिएसन के सदस्य 07/01/2026 से अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन करने हेतु बाध्य होगें।

