उत्तराखंड

मांगों को लेकर उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मुट्ठियां तानी, आंदोलन की दी चेतावनी

मांगों को लेकर उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मुट्ठियां तानी, आंदोलन की दी चेतावनी

देहरादून।आज उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा अधिशासी अभियंताओं के 40 रिक्त पदों पर पदोन्नति न किये जाने एवं अन्य मांगों यथा नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के प्रारंभिक वेतन वृद्धि व स्थायीकरण, टैरिफ की सुविधा, सहायक अभियंताओं का कोटा 58.33% किया जाना इत्यादि,पर कोई कार्यवाही न होने पर, काली पट्टी बाँधकर विरोध स्वरूप जारी रहा।

एसोसिएशन ने कहा कि दिनांक 04/06/2025 को अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने के उपरांत, पदोन्नति नहीं की जा रही है, जिससे सीधी भर्ती के सहायक अभियंता अपनी प्रथम पदोन्नति से 16 वर्षों से वंचित हैं।

साथ ही कई वर्षों से अधिशासी अभियंता के लगभग 40 पद रिक्त होने के कारण अनेकों अभियंताओं को एकाधिक अतिरिक्त कार्यभार देखना पड़ रहा है, जो कि राज्य व निगम हित में नहीं है।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि एसोसिएशन हमेशा से ही वार्ता कर, मुद्दों के निराकरण का पक्षधर रहा है एवं इस गंभीर मुद्दे पर भी कई वर्षों से वार्ता की जा रही है परंतु इतने वर्षों के धैर्य के उपरांत भी पदोन्नति नहीं की जा रही है, जिससे एसोसिएशन के सदस्यों को आंदोलनात्मक कार्यवाही के लिए विवश होना पड़ रहा है।

एसोसिएशन ने यह भी चैताया कि यदि शीघ्र पदोन्नति नहीं की जाती तो प्रेषित नोटिस के अनुसार, समस्त सदस्यों को दिनांक 07/01/2026 से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसके लिए उपाकालि प्रबन्धन पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *