उत्तराखंड जल संस्थान की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल?
देहरादून।उत्तराखंड जल संस्थान में पहाड़ों में जूनियर इंजीनियर (JE) की कमी एक बड़ी समस्या है। जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में जल योजनाओं के रखरखाव, नए कनेक्शन और गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति में बाधा आती है। हाल ही में जल संस्थान विभाग में पहाड़ों में तैनात कई अभियंताओं के ट्रांसफर देहरादून जिले में हुए है इसके सापेक्ष मैदानी क्षेत्रों में कई सालों से तैनात कनिष्ठ अभियंताओं की पहाड़ों में तैनाती नही कर पाया है।इससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठते है।आखिर विभाग के मुखिया कई सालों से मैदानी इलाकों में तैनात कनिष्ठ अभियंताओं को पहाड़ क्यूँ नही चढ़ा पर रहे है।

