उत्तराखंड

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में शासन में आईएएस अधिकारियों से मुलाकात की

देहरादून। आज राज्य निगम कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड के प्रतिनिधि मंडल ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में नव-वर्ष 2026, लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं देने के लिए सचिवालय में श्री आर०मीनाक्षी सुन्दरम, प्रमुख सचिव, मा०मुख्यमंत्री जी, श्री आर०के० सुधांशु जी, प्रमुख सचिव, श्री रणवीर सिंह चौहान, सचिव से पुष्पगुच्छ भेंट करके उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु एवं निरंतर आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश के उन्नति समृद्धि और सुशासन की नई ऊंचाइयों तक ले जाने एवं दीर्घायु रहने की कामना की गई एवं राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के समस्त कर्मचारियों को भी बधाई प्रेषित की गयी। जिसमें श्री सूर्य प्रकाश राणाकोटी /श्री नंदलाल जोशी / श्री अजय कान्त शर्मा/श्री कुनाल शर्मा/श्री रविनन्दन /श्री मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *