कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने लोगों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने लोगों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित
चंपावत।लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए धामी सरकार ‘जन–जन की सरकार,जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम चलाए हुई है. इसी कड़ी में चंपावत जिले के लोहाघाट कोली ढेक झील परिसर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में 72 जन समस्याओं का निस्तारण किया. साथ ही शिविर के माध्यम से स्थानीय जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया.
चंपावत के लोहाघाट के कोली ढेक में झील परिसर में आयोजित “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाग लिया. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आर्या ने जन समस्याओं का सुना और उनका समाधान किया. शिविर में कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया. कार्यक्रम में समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सड़क, फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ लगाने, अटल आवास, पेयजल सप्लाई नियमित करने, राशन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य सरकारी दस्तावेज बनवाने, पैदल मार्ग बनवाने और खेल मैदान बनवाने जैसी समस्याएं लेकर पहुंचे।
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को जल्द समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए. शिविर में कुल 72 समस्याओं का समाधान किया गया. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ गांवों में भी विकास की धारा को प्रवाहित करने के लिए प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि इस तरह के जनसुनवाई कार्यक्रम पहले जिला और ब्लॉक स्तर या विधानसभा स्तर पर आयोजित होते थे, लेकिन अब न्याय पंचायत के स्तर पर इस तरह की सुनवाई से समस्याओं के समाधान में तेजी आई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से विकास की राजनीति करती आई है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत भी है. कार्यक्रम के दौरान पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं की सहायता राशि के चेक और महालक्ष्मी किट भी प्रदान की गए. साथ ही श्रम कार्ड का वितरण व जरूरतमंदों को कंबल दिए गए. कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए का जिला अधिकारी के द्वारा प्रत्येक सप्ताह जन मिलन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा रहा है जो एक सराहनीय प्रयास है।

