विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने भी किया जल विद्युत परियोजनाओं की भूमि के अन्य कार्यों में प्रयोग का विरोध
विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने भी किया जल विद्युत परियोजनाओं की भूमि के अन्य कार्यों में प्रयोग का विरोध
देहरादून।आज विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन यमुना घाटी परियोजना की बैठक निरीक्षण भवन डाकपत्थर में आयोजितकी गई। आज की सभा की अध्यक्षता परियोजना अध्यक्ष इंजीनियर मनजीत सिंह तोमर तथा संचालन परियोजना सचिव इंजीनियर राजेश तिवारी के द्वारा किया गया।आज की सभामें यमुना परियोजना में तैनात सभी सदस्यों को नववर्ष की प्रथम बैठक की अवसर पर बधाई तथा उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की डायरी कैलेंडर वितरण किया गया।

![]()
आज की सभा में समस्याओं तथा मुख्य रूप से उत्तराखंड शासन नियोजन विभाग द्वारा यमुना परियोजना के अंतर्गत डाकपत्थर में स्थित सभी संरचनाओं तथा भूमि को यूआई आईडीबी को हस्तांतरित करने के आदेश का विरोध करने का निर्णय लियागया। वक्ताओं ने इस विषय में उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा दिए गए आंदोलन कार्यक्रम का पूर्ण समर्थन करने का निर्णय लिया। इस आंदोलन में 6 अप्रैल तक जन जागरण एवं ध्यान आकर्षण कार्यक्रम के बाद 7 अप्रैल की प्रथम पारी से पूर्ण हड़ताल का आवाहन किया गया है।
इसके अतिरिक्त अवर अभियंताओं तथा प्रोन्नतअवर अभियंताओं ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं जिनमें मुख्य रूप से अवर अभियंता से सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति कोटा शासन के समस्त अभियंत्रण विभागों के समान बढ़ाए जाने, नियुक्तिपर पूर्व की भांति विद्युत टैरिफ सुविधा प्रदानकरने, अरबिंदो के पद पर नियुक्ति होने पर पांचवें तथा छठे वेतन आयोग की भांति प्रारंभिक वेतन वृद्धि प्रदान कियाजान, वर्ष 2005 तक नियुक्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन की सुविधा, परियोजनाओं में तैनात कार्मिकों का आवास आवंटन की समस्या आदि पर विचारकिया।
आज की सभा में अरुणकुमार, आनंद शर्मा,संदीप रवि, विनीत कुमार, रमेश कुमार, संजीवआर्य, संजय शर्मा, प्रकाश कुमार, साक्षीचौहान, पूरन चंद, हिमांशुरावत, भानु प्रकाशजोशी, पंकजसैनी, आफताब आलम, जिया उर रहमान, अरविंद बहुगुणा, सुप्रिया बडौनी, सीमा रानी, अजीत पवार रामचंद्र आदि ने अपने विचाररखें।
सभा के अंत में परियोजना अध्यक्ष इंजीनियर मनजीत सिंह तोमर ने सभी साथियों से आवाहन किया कि डाकपत्थर कॉलोनी एवं अन्य संस्थाओं को बचाने के लिए संघर्ष में मोर्चा के कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाया जाएगा।

