उत्तराखंड

रुद्रपुर के दिनेशपुर में बिजली चोरी पर निर्णायक प्रहार,यूपीसीएल–विजिलेंस की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

रुद्रपुर के दिनेशपुर में बिजली चोरी पर निर्णायक प्रहार,यूपीसीएल–विजिलेंस की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

रुद्रपुर।ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने दिनेशपुर में आज बिजली चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुबह से ही संयुक्त टीम ने छापे मारकर 19 बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। रूद्रपुर क्षेत्र में ऊर्जा और विजिलेंस की संयुक्त टीम की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है।विभागीय अधिकारियों ने बताया की सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए संबंधित थाने में तहरीर दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *