पेयजल निगम कर्मियों की कल महत्वपूर्ण बैठक,हो सकता है अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान
पेयजल निगम कर्मियों की कल महत्वपूर्ण बैठक,हो सकता है अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान
देहरादून।लगातार राजकीयकरण की मांग को लेकर शासन से मात्र आश्वासन पा रहे पेयजल निगम के कार्मिकों ने फिर आंदोलन के लिए कमर कस ली है. वर्तमान में पेयजल निगम कार्मिकों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है उक्त कारण से भी पेयजल निगम कार्मिक आक्रोशित हैं. उक्त के क्रम में पेयजल निगम कार्मिकों का प्रतिनिधिमंडल आज सचिव पेयजल श्री रणवीर सिंह चौहान महोदय से मिला था और उनके द्वारा शीघ्र राजकीयकरण व राजकीयकरण होने तक कोषागार के माध्यम से अथवा पेयजल सचिव के निवर्तन पर धनराशि रख समय से वेतन निर्गत करने की मांग की गई , यद्यपि सचिव पेयजल द्वारा उनको सकारात्मक कारवायिका आश्वासन दिया गया है परंतु पेयजल निगम कार्मिक इस बार आर पार की लड़ाई के मूड में है. कार्मिकों की मांग है कि आगामी बजट में उनके वेतन भत्तो का एक मुश्त प्रावधान किया जाए और सेंटेंज आधारित व्यवस्था तत्काल समाप्त की जाए. उक्त के कम में कल दिनांक 11 फरवरी 2026 को समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान कार्यालय,11- मोहिनी रोड में आमंत्रित की गई है . सूत्रों के अनुसार बैठक में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार अथवा हड़ताल का भी निर्णय लिया जा सकता है . समन्वय समिति के महासचिव श्री विजय खाली द्वारा पदाधिकारीयो की बैठक बुलाने के लिए पत्र जारी करते हुए सभी प्रांतीय पदाधिकारीयो से बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है.बैठक में मुख्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।

