उत्तराखंड

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक UPCL मुख्यालय में हुई

देहरादून।उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की एक आवश्यक बैठक आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्यालय पर आयोजितकी गई।आज की बैठक की अध्यक्षता श्री चित्र सिंह तथा संचालन मोर्चा अध्यक्ष युद्धवीर सिंह तोमर के द्वारा किया गया।

आज की बैठक में मोर्चा के वर्तमान में चल रहे आंदोलन कार्यक्रम तथा अखिल भारतीय स्तर पर ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज एवं अन्यसंगठनों के द्वारा विद्युत सुधार अधिनियम 2025 तथा जल विद्युत परियोजनाओं की भूमि अन्य व्यावसायिक कार्यों हेतु दिए जाने, विद्युत वितरण कंपनियों के निजीकरण के शासन आदेश के विरोध में दिनांक 12 फरवरी 2026 को जल विद्युत निगम मुख्यालय पर कार्यक्रम तथा राज्य के अन्य सभी परियोजना एवं जोन स्तर पर आंदोलन कार्यक्रम करने का निर्णय लियागया।

मोर्चा की बैठक में श्री प्रदीप कंसल, बीरबल सिंह ,राजवीर सिंह, पंकज सैनी, सुनील तंवर, विनोद कभी सुनील मोगा शाहिद सभी संगठनों के अध्यक्ष तथा सचिन उपस्थित रहे।
मोर्चा की बैठक में ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के

अध्यक्षके द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री कोभेजे पत्र में स्पष्ट कर दिया गया की वर्तमान में यमुना परियोजना की विभिन्न भूमि एवं संरचनाओं को यूआई आईडीबी को हस्तांतरित करने से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी की किसाऊ तथा लखवाड परियोजनाओं के निर्माण में बाधा उत्पन्न होगी एवं इसके अतिरिक्त वर्तमान में चल रही परियोजनाओं के विद्युत उत्पादन एवं पारेषण पर भी विपरीत असर पड़ेगा।

मोर्चा की सभा में निर्णय लिया गया कि राज्य स्तर पर सभी जोन स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा एवं मोर्चा के द्वारा दिए गए नोटिस के अनुसार सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *