एस.एस.एपी ने पेयजल निगम के सहायक अभियंता को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया
एस.एस.एपी ने पेयजल निगम के सहायक अभियंता को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया
नैनीताल।उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण इकाई (मु0), देहरादून में नियुक्त श्री जयंक पाण्डे, सहायक अभियन्ता द्वारा एस0ए0एस0सी0आई0 योजना के अन्तर्गत जिला नैनीताल के थाना काठगोदाम तथा चोरगलिया में द्वितीय श्रेणी के अन्तर्गत भवनों का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता से कराया गया।

निर्माण कार्य की समीक्षा/निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों एवं निर्देशों को अपने समक्ष अपने तकनीकी कौशल द्वारा निस्तारित किया गया और योजना को समय पर हस्तगत किया गया।पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण इकाई मुख्यालय, देहरादून में तैनात सहायक अभियंता जयंक पाण्डे ने एसएएससीआई योजना के अंतर्गत जिला नैनीताल के थाना काठगोदाम तथा चोरगलिया में भवन निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराया। निर्माण कार्य के दौरान समीक्षा एवं निरीक्षण में पाई गई कमियों को उन्होंने अपने तकनीकी कौशल से समयबद्ध ढंग से दूर किया और परियोजना को निर्धारित समय सीमा में हस्तांतरित किया।
एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी ने उनके कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, लगन और ईमानदारी की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और समय पर कार्य निष्पादन से विभागीय कार्यप्रणाली में सकारात्मक संदेश जाता है।

