उत्तराखंड

अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति उत्तराखण्ड पेयजल निगम ने इस दिन से आंदोलन का ऐलान

अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति उत्तराखण्ड पेयजल निगम ने इस दिन से आंदोलन का ऐलान

प्रदेश के सभी नगर / जनपद में उत्तराखण्ड पेयजल निगम कार्मिको द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा

अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, उत्तराखण्ड पेयजल निगम द्वारा निम्न दो मांगे वर्तमान तक पूरी न होने के कारण समन्वय समिति की आज दिनांक 19.02.2026 को प्रस्तावित आन्दोलन की सफलता के लिये ऑनलाईन बैठक की गई :-

1. पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित किया जाये।

2. राजकीय विभाग घोषित होने तक वेतन/पेंशन का आहरण कोषागार से निर्गत किया जाये।

सेंटेज व्यवस्था समाप्त करते हुए पेयजल निगम कार्मिकों के अधिष्ठान व्यय का एकमुश्त प्राविधान करते हुए सचिव (पेयजल) के निवर्तन पर रखा जाये तथा प्रत्येक माह 1 तारीख को नियमित रूप से वेतन/पेंशन का भुगतान किया जाये।

बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पूर्व प्रस्तावित निम्नानुसार आन्दोलन कार्यक्रम को यथावत रखने निर्णय लिया गया :-

1. दिनांक 20.02.2026 को प्रदेश के सभी नगर / जनपद में उत्तराखण्ड पेयजल निगम कार्मिको द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा तथा माननीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन मा० मुख्यमंत्री जी को प्रेषित किया जायेगा।

2. दिनांक 21.02.2026 से दिनांक 05.03.2026 तक जनपदवार कार्मिकों द्वारा घरना/प्रदर्शन क्रमबद्ध प्रधान कार्यालय, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, 11-मोहिनी रोड़, देहरादून में दिया जायेगा।

बैठक में इं० जितेन्द्र सिंह देव, श्री विजय खाली, अजय बेलवाल, लक्ष्मी नारायण भट्ट, संतोष कुमार पाण्डे, पंकज मर्तोलिया, भुवन चन्द्र जोशी, गौरव बर्तवाल, आनन्द सिंह राजपूत, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *