अभियंता संघ, पेयजल निगम की MD और मुख्य अभियंता से हुई वार्ता, जल्द मिलेगा वेतन
देहरादून।अभियंता संघ, पेयजल निगम के अध्यक्ष तथा महासचिव की प्रबन्ध निदेशक एवं मुख्य अमिगन्ता (मुख्यालय) उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून महोदय से वार्ता हुई। जिसमे यह अवगत कराया गया कि उत्तराखण्ड पेयजल निगम के कार्मिकों को एक माह का वेतन तुरन्त तथा दूसरे माह का वेतन शीघ्र ही आहरित हो जायेगा। संघ के मत में समन्वय समिति द्वारा मार्च माह में धरना-प्रदर्शन किया जाना उचित नहीं है। इस धरने-प्रर्दशन से विभागहित प्रभावित होगा।अतः संघ इस धरने-प्रर्दशन से स्वंय को अलग करता है।


