कहां लगे “सेंटेज चोर, गद्दी छोड़” के नारे
देहरादून
दिनांक 20/02/2026
आज दिनांक 20.02.2026 को अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून के बैनर तले पूर्व प्रस्तावित आन्दोलानत्मक कार्यक्रम के तहत प्रधान कार्यालय, 11-मोहिनी रोड़, देहरादून के मुख्यालय परिसर में घरना/प्रदर्शन कार्यक्रम दिया गया। बैठक की अध्यक्षता पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के संरक्षक, श्री एल०डी० भट्ट तथा संचालन श्री विजय खाली, महासचिव के द्वारा की गयी।
धरना/प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित समिति के अध्यक्ष इं० जितेन्द्र सिंह देव द्वारा बताया गया कि पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित किया जाये। उक्त व्यवस्था होने तक सेंटेज व्यवस्था समाप्त करते हुए पेयजल निगम कार्मिकों के अधिष्ठान व्यय का एकमुश्त प्राविधान करते हुए सचिव (पेयजल) के निवर्तन पर रखा जाये तथा प्रत्येक माह 01 तारीख को नियमित रूप से वेतन/पेंशन का भुगतान किया जाये एवं होली त्यौहार को देखते हुए शीघ्र 02 माह का वेतन निर्गत किया जाये।

1. दिनांक 11 फरवरी, 2026 को दिये गये आन्दोलन नोटिस के क्रम में पूर्व से ही आज दिनांक 20.02.2026 को पुरे प्रदेश में धरना/प्रदर्शन कार्यक्रम तय था, परन्तु प्रबन्धतंत्र द्वारा इसी कार्यक्रम को अवरोध उत्पन्न करने के लिए आज दिनांक 20.02.2026 को ऑनलाईन ई-ऑफिस की ट्रेनिंग रखी गयी, जिसका 11 मोहिनी रोड, देहरादून में उपस्थित कार्मिकों द्वारा पुरजोर विरोध किया गया तथा उक्त विरोध स्वरूप उक्त बैठक को प्रबन्धन द्वारा निरस्त कर दिया गया।
2. समन्वय समिति द्वारा अपना प्रस्तावित आन्दोलन का नोटिस दिनांक 11.02.2026 को ही प्रबन्धतंत्र को उपलब्ध करा दिया गया था, परन्तु प्रबन्धतंत्र द्वारा बताया गया कि हमे कोई नोटिस ही प्राप्त नहीं हुआ है। इस प्रकार की प्रबन्धतंत्र की कार्यशैली और सोच को देखते हुए सभी कार्मिक भड़क गये, जिसका कि पुरजोर से प्रबन्धतंत्र का विरोध किया गया।
3. उत्तराखण्ड में स्थित सभी जनपदों/ नगरों में पेयजल निगम कार्मिकों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया तथा मा० जन प्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन मा० मुख्यमंत्री जी को भेजा गया।
4. 11-मोहिनी रोड, देहरादून में कल से जनपदवार क्रमिक घरना दिया जायेगा, जिसके क्रम में कल दिनांक 21.02.2026 को जनपद हरिद्वार के कार्मिक प्रतिभाग करेंगे तथा यांत्रिक शाखा एवं याँत्रिक मण्डल, देहरादून के कार्मिक भी स्थानीय इकाई के रूप में सहयोग देंगे।
आज के धरना कार्यक्रम में अध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह देव, विजय खाली, लक्ष्मीनारायण भट्ट, आनन्द राजपूत, एल०डी० भट्ट, भुवन चन्द्र जोशी, भजन सिंह चौहान, जीतमणी बेलवाल, जी०एस० तोमर, अरविन्द सजवाण, रामकुमार, ईश्वरपाल शर्मा, मनमोहन नेगी, मेघा, पल्लवी, नमिता त्रिपाठी, इन्दु उनियाल, पूजा, सरिता गुप्ता, मातबर सिंह बिष्ट, गौरव बर्तवाल, नवीन थापा, पंकज मार्तोलिया, अजय रावत, आशीष कुमार आदि वक्तावों ने अपनी बात रखी।

