उच्च अभियंताओं को एक्सटेंशन मिला तो सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे अभियंता
उच्च अभियंताओं को एक्सटेंशन मिला तो सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे अभियंता
देहरादून।उत्तराखंड के ऊर्जा निगमों (UPCL/PTCUL) में 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद भी कई उच्चाधिकारियों को सेवा विस्तार दिया जा रहा है।उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के अनुसार, इससे विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और कनिष्ठ अधिकारियों में असंतोष है। एसोसिएशन का कहना है की अगर शासन किसी अभियंता को सेवा विस्तार देगा तो अभियंता सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा देंगे।
उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष युद्धवीर तोमर ने कहा -“सेवानिवृत्त अधिकारियों को सेवा विस्तार देने से विभागीय मनोबल गिर रहा है और ऊर्जा योजनाओं के क्रियान्वयन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है”
उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव राहुल चानना के कहा-‘सेवा विस्तार के कारण मुख्य अभियंता से लेकर सहायक अभियंता स्तर तक की पदोन्नतियां रुक गई हैं, जिससे योग्य वरिष्ठ इंजीनियरों को पद नहीं मिल पा रहे है।

