उत्तराखंड

6 मार्च से कर सकते है पेयजल कर्मी कार्य बहिष्कार

देहरादून।आज दिनांक 25.02.2026 को अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून के बैनर तले पूर्व प्रस्तावित आन्दोलानत्मक कार्यक्रम के तहत प्रधान कार्यालय, 11-मोहिनी रोड़, देहरादून के मुख्यालय परिसर में धरना/प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। क्रमबद्ध धरने के क्रम में आज जनपद पौड़ी के कार्मिकों के द्वारा धरना प्रदर्शन में भाग लिया गया। इनके सहयोगी के रूप में निर्माण इकाई, देहरादून एवं निर्माण इकाई (विद्युत), देहरादून के कार्मिकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री आर०के० रोनिवाल, पेंशनर्स एसोसियेशन एवं संचालन श्री शेखरानन्द जोशी, मण्डल सचिव, पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ द्वारा किया गया।

धरना/प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित समिति के अध्यक्ष इं० जितेन्द्र सिंह देव द्वारा बताया गया कि पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित किया जाये, अन्यथा विपरीत परिस्थितियों में मजबूर होकर कार्मिकों को सख्त से सख्त निर्णय लेकर उग्र आन्दोलन की ओर जाना पड़ेगा।

श्री विजय खाली, महासचिव ने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि समन्वय समिति की मांगों पर दिनांक 05 मार्च, 2026 तक कार्यवाही नहीं की गयी तो कार्मिक विवश होकर दिनांक 06 मार्च, 2026 से कार्य बहिष्कार की राह पकड़ सकते हैं।

धरने को सम्बोधित करते हुए श्री पी०एस० रावत, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड पेयजल पेंशनर्स एसोसियेशन द्वारा कहा गया कि राजकीय सहायता के बावजूद उत्तराखण्ड षासन के पेयजल एवं वित्त विभाग के मध्य पत्रावलियों के परिचालन में अत्यधिक समय लगने के कारण धन की उपलब्धता की कमी निरन्तर बनी रहती है जिस कारण पेयजल निगम बार-बार पेंषन व वेतन समय से निर्गत न होने के कारण कर्मचारी संघों के द्वारा समय-समय पर कार्य बहिष्कार/हड़ताल जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जिससे पेयजल सम्बन्धी कार्य प्रभावित होते हैं।

श्री पी०के० शुक्ला, महासचिव, उत्तराखण्ड पेयजल पेंशनर्स एसोसियेशन द्वारा कहा गया कि वर्तमान में पेयजल निगम में समय से वेतन/पेंशन/सेवानिवृत्तिक लाभ न मिल पाने के कारण अक्सर हड़ताल जैसी परिस्थिति उत्पन्न हो रही है। फलस्वरूप पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

क्रमिक घरने के क्रम में 11 मोहिनी रोड़, देहरादून में कल दिनांक 26.02.2026 को जनपद रुद्रप्रयाग के कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा तथा उनके सहयोग में अस्थाई निर्माण इकाई (खेल), देहरादून एवं मुख्य महाप्रबन्धक, निर्माण विंग, देहरादून के कार्मिक उपस्थित रहेंगे।

आज के धरना कार्यक्रम में अध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह देव, विजय खाली, अवधेश कुमार, एन०एस० रावत, अनिल अग्रवाल, पी०के० शुक्ला, ईश्वर पाल शर्मा, के०के० पाण्डे, संदीप रावत, दीपिका सैनी, दीपक गुंसाई, अर्चना सैनी, विजेन्द्र सुयाल, मातवर सिंह, अनुराग मैठाणी, मातवर सिंह नेगी, आर०के० रोनिवाल, वन्दना, राजेन्द्र ओली, नागेन्द्र सिंह, अंकित कण्डवाल, सुधीर चौहान, सुभाश बमराड़ा, विकास सिंह, रोहित कुमार, मनीष नौडियाल, मनमोहन भण्डारी, प्रदीप सिंह कठैत, मनीष कुमार, विजय सिंह, रवीना नेगी, पूजा काला आदि वक्तावों ने अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *