उत्तराखंड

मुक्तेश्वर में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन! आयुक्त दीपक रावत ने दिए जांच के आदेश

मुक्तेश्वर में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन! आयुक्त दीपक रावत ने दिए जांच के आदेश

नैनीताल।नैनीताल जनपद के मुक्तेश्वर क्षेत्र में तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने क्षेत्र के दौरे के दौरान बहुमंजिला इमारतों और रिसॉर्ट्स के तेजी से बढ़ते निर्माण पर गंभीर चिंता जताई।

निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि कुछ लोग समूह बनाकर बड़े पैमाने पर निर्माण कर रहे हैं और साथ ही होमस्टे योजना का लाभ भी ले रहे हैं। आयुक्त ने प्रथम दृष्टया इन निर्माणों को भू-कानून का उल्लंघन बताया।

दीपक रावत ने कहा कि मुक्तेश्वर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस प्रकार की बड़ी इमारतों का निर्माण और योजनाओं का दुरुपयोग बेहद गंभीर मामला है। इससे राज्य के भू-कानून की मूल भावना प्रभावित हो रही है और बड़े स्तर पर इसके दुरुपयोग की आशंका है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने जिलाधिकारी नैनीताल और जिला विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में बन रही सभी बहुमंजिला इमारतों और रिसॉर्ट्स की विस्तृत जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने साफ कहा कि यदि जांच में नियमों के उल्लंघन या अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में इस तरह के निर्माणों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *