सचिवालय ने अनुभवी कप्तान दीपक जोशी के नेतृत्व में ज्यूडिशियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीता
सचिवालय ने अनुभवी कप्तान दीपक जोशी के नेतृत्व में 14वें ज्यूडिशियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीता
नैनीताल।14वें ज्यूडिशियल कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में आज सचिवालय की टीम ने अनुभवी कप्तान दीपक जोशी की कप्तानी मे रोमांचक मैच मे शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। सचिवालय ने व्यापार मंडल नैनीताल को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच के असली हीरो आशुतोष विमल की अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम ने आसान जीत दर्ज की। वहीं अजीत की घातक गेंदबाजी के आगे विपक्षी टीम के बल्लेबाज टिक नहीं सके। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आशुतोष विमल को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ और अजीत को ‘बेस्ट गेंदबाज’ के खिताब से नवाजा गया।

