उत्तराखंड

भाजपा संगठन ने महामंत्री अजेय कुमार को राजस्थान बीजेपी संगठन में अहम जिम्मेदारी दी

भाजपा संगठन ने महामंत्री अजेय कुमार को राजस्थान बीजेपी संगठन में अहम जिम्मेदारी दी

देहरादून।उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को पार्टी नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राजस्थान का संगठन महामंत्री नियुक्त किया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें ये जिम्मेदारी दी है।अजेय कुमार की नियुक्ति को भाजपा के भीतर एक बड़े संगठनात्मक फेरबदल और आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक पत्र में अजेय कुमार को राजस्थान बीजेपी का नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किए जाने पर मुहर लगी है।

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में एक बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी नेतृत्व ने उत्तराखंड में लंबे समय से संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे अजेय कुमार को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी हाईकमान ने उन्हें राजस्थान का संगठन महामंत्री नियुक्त किया है. इस नियुक्ति को भाजपा के भीतर एक बड़े संगठनात्मक फेरबदल और आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *