धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण प्रस्ताव-
– नन्हीं परी सीमान्त प्रौद्योगिकी संस्थान, पिथौरागढ़ के मढ़धुरा में निर्माणधीन संस्थान के आस-पास की भूमि संस्थान को ट्रांसफर करने को मिली मंजूरी। इस संस्थान के लिए कुल 14.857 हेक्टेयर भूमि तकनीकी शिक्षा को दी गई है
– उत्तराखण्ड रिवर राफ्टिंग / क्याकिंग संशोधन नियमावली, 2026 को मिली मंजूरी
– पीएम पोषण योजना के तहत, अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में केंद्रीकृत किचन के जरिए पका पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
– उत्तराखण्ड राज्य भण्डारण निगम के नियमित कार्मिकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिये जाने को मिली मंजूरी। 68 नियमित कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
– कुम्भ मेला, 2027, हरिद्वार की समवर्ती लेखा परीक्षा के लिए पदों का सृजन किये जाने के को मिली मंजूरी
– उत्तराखंड वित्त सेवा (संशोधन) नियमावली, 2026 को मिली मंजूरी
– वित्त ऑडिट प्रकोष्ठ में दो नए पदों के सृजन को मिली मंजूरी
– विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के सफल संचालन के लिए पीएमयू गठन के साथ 7 पदों के सृजन को मिली मंजूरी
– बाबू ग्राम, चौवन बग्गा और बिंदुखत्ता के निवासियों को भूमिधरी अधिकार दिए जाने को लेकर मुख्य सचिव को कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए है
– वित्तीय वर्ष 2027-28 से अरेबिया मदरसों को अनुदान योजना के बजट मानक मद को समाप्त करने को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी।

