उत्तराखंड

जल संस्थान के अधिकारी / कर्मचारी आन्दोलन की राह पर क्यों ? इसके सब तथ्य जन-जन तक पहुँचा कर, आम जन को भी अपने साथ जोडा जायेगा -नन्दलाल जोशी

जल संस्थान के अधिकारी / कर्मचारी आन्दोलन की राह पर क्यों ? इसके सब तथ्य जन-जन तक पहुँचा कर, आम जन को भी अपने साथ जोडा जायेगा -नन्दलाल जोशी

देहरादून, दिनांक 11.07.2026

उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवहान पर उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण हेतु मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना आज छठे दिवस में प्रवेश कर गया। आज धरने पर बैठने के जिम्मेदारी देहरादून के कार्मिको द्वारा सम्भाली गयी। जिनमें श्री ललित कुमार, श्री अजय कुमार, श्री अमित पाण्डे, श्री दीपक डबराल, श्री विशाल प्रजापति, श्री शुभम वर्मा, श्री नीरज रौथाण आदि प्रमुख है। मोर्चे के मुख्य संयोजक श्री नन्दलाल जोशी द्वारा सबसे पहले सभी कार्मिको का अभिनन्दन करते हुये धरने पर बैठने वाले कर्मचारियों का माला पहना कर स्वागत किया गया।

धरने का संचालन करते हुये श्री विमल भण्डारी द्वारा सभी कर्मचारियों को अवगत कराया गया कि कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया है अनिश्चितकालीन धरना होने की वजह से अवकाश दिवसों में भी धरना जारी रखा जायेगा। यदि शासन, सरकार एवं जल संस्थान प्रबन्धन द्वारा कर्मचारियों की न्यायोचित मॉग को नही माना जाता है तो आगामी दिवसों में आन्दोलन को और तेज किया जायेगा, जिसमें जल संस्थान के प्रत्येक कर्मचारी को अहम भूमिका निभाने होगी तभी हम अपनी मॉग को मनवा सकते हैं।

मोर्चे के मुख्य संयोजक श्री नन्दलाल जोशी द्वारा कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कहा गया कि हम जल्दी ही विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमे गठित करेगे जो आम नागरिको से सम्पर्क कर, उन्हें अवगत करायेगे कि जल संस्थान के कर्मचारी क्यों आन्दोलन कर रहे हैं, पेयजल सेक्टर में जल संस्थान के साथ क्या भेदभाव किया जा रहा है। आने वाले समय में विभाग के समक्ष क्या प्रतिकूल परिस्थितियों उत्पन्न होगी, इसका प्रभाव आमजन पर क्या पडेगा ? यह सब उनके समक्ष तथ्यों के रूप में रख करं जन सर्मथन भी जुटाया जायेगा। इसी क्रम में माननीय सांसदगणों, माननीय मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं जन प्रतिनिधियो से भी सम्पर्क कर, उनके समक्ष भी अपना पक्ष रख कर उन से अपेक्षित सहयोग प्रदान करने लिए अनुरोध किया जायेगा।

धरना स्थल पर श्री विनोद कुमार वर्मा, श्री घनश्याम रवि, श्री अरविन्द कुमार, श्री विकम सिंह रावत, श्री आशीष रावत आदि ने भी अपने विचार रखे। आज धरना स्थल पहुँच कर अपना समर्थन प्रदान करने वालें में श्री मनोज कुमार, श्री कुनाल शर्मा, फतेह सिंह नेगी, महेश प्रकाश, सुमन प्रसाद, अमित कुमार, बच्चीराम, मोती सिंह, प्रताप सिंह, विकेश काला, रूपेश, कमलेश, आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *