उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन लगातार आठवें दिन भी जारी
देहरादून। आज उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवहान पर उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण हेतु मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना आज आठवें दिन भी जारी रहा। आज श्री गजेन्द्र कपिल, संरक्षक, उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा धरना स्थल पर पहुँच कर, हरिद्वार जनपद की शाखा से धरने पर बैठने हेतु पधारे कार्मिकों को फूल माला पहना कर धरने पर बैठाया गया। धरने पर बैठने वाले कार्मिकों में सर्व श्री कुलदीप सैनी, श्री भुवनेश्वर कुमार, अशोक कुमार, सोनू कुमार, अजय शर्मा एवं बहादुर सिंह आदि प्रमुख है।
मोर्चे के संरक्षक श्री गजेन्द्र कपिल द्वारा सम्बोधित करते हुये कहा कि धरने पर सम्मिलित होने वाले किसी भी कर्मचारी को किसी प्रकार से परेशान होने की आवश्यकता नही है। धरना सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमारी मॉग पूर्णतः जायज है, आगामी दिवसों में राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड से जुडे घटक संगठनों एवं अन्य श्रमिक संगठनों के साथी भी हमारे समर्थन में उपस्थित होगे। आन्दोलन को और अधिक प्रभावशाली ढंग से आगे बढाया जायेगा।
धरने का संचालन करते हुये श्री नन्दलाल जोशी द्वारा अवगत कराया गया कि हम अनुशासन प्रिय कर्मचारी है, हमें पूर्ण गरिमा के साथ अपना धरना चलाना है। सभी कर्मचारी एकजुट रख कर नियमित रूप से धरने पर उपस्थित हो। आगामी दिवसों में आन्दोलन और अधिक तीव्रता से आगे बढेगा जिसमें प्रत्येक कर्मचारी को प्रभावी भूमिका निभानी होगी। हम तब तक धरना समाप्त नही करेगे जब तक हमारी मॉगी पूर्ण नही हो जाती है।
उक्त के अतिरिक्त श्री विमल भण्डारी, श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान, श्री हरीष कण्डारी, श्री सुदेश कुमार, श्री अरविन्द कुमार, श्री प्रदीप थपलियाल, श्री बहादुर सिंह, श्री फते सिंह, श्री मनोज कुमार, श्री कुणाल शर्मा, श्री घनश्याम रवि, आदि कार्मिको ने भी अपने विचार रखे।
आज धरना स्थल पहुँच कर अपना समर्थन प्रदान करने वालें में श्रीमती कीर्ति बंसल, श्रीमती सपना, श्री प्रदीप कुमार, श्री महेश प्रसाद, श्री प्रताप सिंह, श्रीमती वन्दना, श्री आर०बी०थापा, श्री नवीन तिवारी, श्री विवेक भट्ट, श्री ललित कुमार, श्री रोहित, श्री धीरज, श्री विरेन्द्र सिंह राणा आदि प्रमुख रहे।


