जल संस्थान के कर्मी राजकीयकरण की मांग को लेकर 14वें दिन भी धरने पर डटे रहे
जल संस्थान के कर्मी राजकीयकरण की मांग को लेकर 14वें दिन भी धरने पर डटे रहे
देहरादून, दिनांक 19.07.2026
उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवहान पर उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण हेतु मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना आज 14वें दिन भी जारी रहा। आज देहरादून जनपद की उत्तर एवं दक्षिण शाखा के कार्मिक धरने पर बैठने हेतु उपस्थित हुये। मोर्चे के सह संयोजक श्री भूपेन्द्र चौहान द्वारा सब को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया तथा उन्हें धरने पर बैठाया गया। धरने में बैठने वालों में सर्व श्री प्रदीप सिंह नेगी, श्री सबल सिंह चौहान, श्री अजय कुमार, श्री विक्रम सिंह रावत, श्री घनश्याम रवि, श्री राहुल तोमर आदि प्रमुख है।
मोर्चे के मुख्य संयोजक श्री नन्दलाल जोशी द्वारा धरने में उपस्थित सभी कर्मचारी साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया कि भारी वर्षा एवं अवकाश दिवस होने के बावजूद भी कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित हुये है, जो आन्दोलन एवं मांग के प्रति उनकी जीवटता को दर्शाता है। यही कारण है कि मोर्चा हमेशा अपने आन्दोलन में सफल रहा है। इस बार भी हम सरकार एवं शासन से अपनी मांग मनवाने में सफल होंगे। सभी कर्मचारी साथियों को इसी प्रकार एकजुटता बनाये रखनी हैं।
कर्मचारी संघ के शाखा जलकल देहरादून के शाखा सचिव श्री मनोज कुमार द्वारा धरने को सम्बोधित करते कहा गया कि हमारे द्वारा मोर्चे के अधीन कई आन्दोलन चलाये गये, जिनका इतिहास रहा है। हम सभी कर्मचारी विश्वास रखें कि हमारी मेहनत, मोर्चे के प्रति विश्वास एवं समर्पण हमें अपने उददेश्यों की पूर्ति में अवश्य सफलता दिलायेगी। हम विभाग का राजकीयकरण होने पर ही दम लेंगे।
उक्त के अतिरिक्त, श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान, श्री रणजीत सिंह, श्री सूरज कुमार, श्री सुभाषचन्द्र वशिष्ठ, श्री आनन्द सिंह रावत, श्री चन्द्र प्रकाश आदि कार्मिको ने भी अपने विचार रखे।
धरना स्थल पर पहुँच कर अपना समर्थन प्रदान करने वालें में श्री पंकज शाह, श्री सुभाष वशिष्ठ, श्री कमलेश, श्री संदीप कुमार, श्री पूरण बडोला, श्री सुमन प्रसाद, श्री कुणाल शर्मा, श्री गिरीशचन्द्र सती आदि प्रमुख रहे।


