उत्तराखंड

बिजली आपूर्ति पर पैनी नजर: यूपीसीएल एमडी पी. सी ध्यानी ने रात में किया औचक निरीक्षण

बिजली आपूर्ति पर पैनी नजर: यूपीसीएल एमडी पी. सी ध्यानी ने रात में किया औचक निरीक्षण

देहरादून।यूपीसीएल प्रबन्ध निदेशक, पी.सी ध्यानी ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करने तथा आफिस कार्य निपटाने के बाद चम्बा ( टिहरी गढ़वाल) 33/11केबी विद्युत सबस्टेशन का औचक निरीक्षण करने शनिवार देर रात्रि 9 बजे पहुँचे।

उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के प्रबंध निदेशक श्री पी. सी. ध्यानी द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, चम्बा का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक द्वारा विद्युत उपकेंद्र की समस्त व्यवस्थाओं, विद्युत उपकरणों, नियंत्रण कक्ष, अनुरक्षण कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था एवं विद्युत आपूर्ति प्रणाली का अत्यंत सूक्ष्मता एवं गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने उपकेंद्र की कार्यप्रणाली एवं रखरखाव को संतोषजनक बताया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।

प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सम्मानित उपभोक्ताओं की सेवा तथा गुणवत्ता पूर्ण एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल करें।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं आधारभूत समस्याओं से प्रबंध निदेशक महोदय को अवगत कराया गया। उन्होंने सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए, ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाई जा सके।

प्रबंध निदेशक महोदय ने विद्युत कर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को सेफ्टी किट भी प्रदान की तथा निर्देश दिए कि प्रत्येक कर्मचारी सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करते हुए ही कार्य संपादित करे।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता एन. एस. बिष्ट, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा, अधिशासी अभियंता श्री दीपक आर्य, उपखंड अधिकारी श्री अशोक कुमार, अवर अभियंता श्री एस. पी. राणा सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी एवं फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।

प्रबंध निदेशक श्री ध्यानी ने अधिकारियों को ठेकेदार के माध्यम से लगाए गये मीटर रीडरों एवं लाइन स्टाफ को प्रत्येक माह की सात तारीख़ तक बैंक के माध्यम उन्हें वेतन दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही विभागीय कर्मचारियों, संविदा एवं ठेकेदार के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों से मेहनत एवं लगन से कार्य करने हेतु प्रतिबद्धता चाही गई|

कर्मचारियों का मनोबल बढ़ते हुए उन्हें टूल किट भी वितरित की गई| इसके अतिरिक्त उपखंड कार्यालय की मरम्मत एवं अतिरिक्त निर्माण कार्य हेतु तत्काल निर्णय लेते हुए मुख्य अभियंता जानपद श्री आशीष अरोरा को रविवार सुबह ही प्रस्ताव बनाने के लिए चंबा आने के लिए निर्देशित किया|

 

Oplus_16908288

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *