उत्तराखंड शासन ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता की सेवाएं की समाप्त
उत्तराखंड शासन ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता की सेवाएं की समाप्त
देहरादून।उत्तराखंड पेयजल निगम में खेल कोटे से नियुक्त अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति को फर्जी खेल प्रमाणपत्र व नियमों के विरुद्ध नियुक्ति पाने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। करीब 13 साल की सेवा के बाद जांच में दोषी पाए जाने पर उनकी सेवाएं समाप्त की गई है।निगम ने अधिशासी अभियंता अशोक कुमार प्रजापति की नियुक्ति को नियमों के विपरीत मानते हुए उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।

