मसूरी देहरादून रोड पर भारी भूस्खलन, अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही पर रोक

0
IMG-20260720-WA0138

मसूरी देहरादून रोड पर भारी भूस्खलन, अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही पर रोक

देहरादून।उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा होने का खतरा पैदा हो गया है.मार्ग पर स्थित एक बैंड (मोड़) के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे देहरादून मसूरी मार्ग को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।

उप जिलाधिकारी, मसूरी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आमजन की सुरक्षा और जान-माल की रक्षा को देखते हुए अगले आदेश तक इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भारी बारिश के कारण सड़क को नुकसान पहुंचा है। जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मार्ग पर परिवहन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *