उत्तराखंड

मार्च के मॉग पत्र सकारात्मक कार्यवाही करवायी जायेगी, जल संस्थान के सभी कार्मिक विश्वास रखे- झरना कमठान, अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग

मार्च के मॉग पत्र सकारात्मक कार्यवाही करवायी जायेगी, जल संस्थान के सभी कार्मिक विश्वास रखे- झरना कमठान, अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग

देहरादून, दिनांक 21.07.2026

उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवहान पर उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण हेतु मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना आज 16वें दिन भी जारी रहा। आज जनपद टिहरी के कार्मिक धरने पर बैठे। आज धरने पर बैठने वालो में श्री टीकाराम रतूडी, श्री संजय नेगी, श्री लक्ष्मण सिंह पंवार, श्री जयपाल सिंह रावत, श्री अनिल भट्ट श्री जितेन्द्र सकलानी आदि प्रमुख हैं।

मोर्चे द्वारा अपनी मोंगों के समर्थन में चलाये जा रहे आन्दोलन पर वार्ता हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि श्री अशोक वर्मा, मा० उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड पिछडा राज्य कल्याण परिषद (राज्यमंत्री स्तर), उत्तराखण्ड शासन की ओर से प्रतिनिधि श्रीमती झरना कमठान, अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कर्मचारियों के बीच धरना स्थल पर उपस्थित हुयी। कर्मचारियों की ओर से श्री नन्दलाल जोशी, नुख्य संयोजक, राज्य कर्मचारी महा संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुर्यप्रकाश रणाकोटी, मोर्चे के सलाहकार श्री गजेन्द्र कुनार कपिल श्री जयपाल सिह चौहान, उत्तराखण्ड जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रदेश महासचिव श्री यशवन्त सिंह रावत आदि वार्ता में सम्मिलित हुये। वार्ता के दौरान मॉग पत्र पर अपर सचिव द्वारा कर्मयारियों को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड जल संस्थान एवं पेयजल निगम के राजकीय करण पर वार्ता हेतु दिनांक 22.07.2026 को सचिव, पेयजल की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी है, जिसमें कर्मगारियों की भावना के अनुरूप सकारात्मक कार्यवाही हेतु आप का पक्ष रखा जायेगा। अपर सचिव द्वारा उक्त मॉग के सापेक्ष की जा रही त्वरित कार्यवाही के दृष्टिगत धरना समाप्त करने का अनुरोध किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि श्री अशोक वर्मा जी मा०उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड पिछडा राज्य कल्याण परिषद (राज्यमंत्री स्तर) द्वारा धरने पर बैते सभी कर्मचारियों को आवश्स्त किया गया कि आपकी मॉग पर सकारात्मक कार्यवाही करायी जायेगी। सरकार सदैव कर्मचारियों के साथ है, उनका किसी भी दशा में अहेत नहीं होने दिया जायेगा।

मोर्चे के मुख्य संयोजक श्री नन्दलाल जोशी द्वारा कर्मचारियों के समक्ष सरकार के एवं शासन के प्रतिनिधियों से हुयी वार्ता एवं दिये गये आवश्वासन पर पुनः कर्मचारियों से विस्तृत चर्चा की गयी। कर्मचारियों आन्दोलन को आगामी आदेश तक स्थगित करने का सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया। मोर्च के मुख्य संयोजक द्वारा धरने के संचालन एवं सरकार एवं शासन से वार्ता सफल करवाने के लिए मोर्च के सलाहकार श्री गजेन्द्र कपिल, श्री विनोद कुमार वर्मा, राज्य कर्मचारी महासंघ के श्री सुर्यमणी रणाकोटी, उत्तराखण्ड डिप्लोमा महासंघ के महासचिव श्री यशवन्त रावत, पूर्व महा सचिव, श्री जयनाल सिंह चौहान, एवं मोर्चे के सह सयोंजक श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान, श्री विमल भण्डारी, श्री अरविन्द कुमार, श्री प्रदीप थपलियाल तथा नित्य प्रति धरने पर उपस्थित होने वाले कर्मचारियों को आभार प्रकट किया गया।

मोर्चे के सलाहकार श्री गजेन्द्र कपिल द्वारा कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कहा गया कि हमे सरकार एवं शासन के प्रतिनिधियों के आश्वासन पर विश्वास करना चाहिये। धरना स्थगित हो रहा है, समाप्त नही, यदि कर्मचारियों की मॉग के अनुरूप सरकार एवं शासन निर्णय नहीं लेता है तो हमारे पास पुनः और अधिक शक्ति से आन्दोलन करने का विकल्प खुला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *